Hindi News

indianarrative

60 साल छोटी लड़की को दिल दे बैठा 78 साल का बुजुर्ग,3 साल बाद रचाई शादी

60 साल छोटी लड़की के प्यार में डूबा 78 साल का बुजुर्ग

किसी ने सही ही कहा है प्यार अंधा होता है, इस खबर को पढ़कर आज आपको इस बात पर आज विश्वास हो जाएगा। दरअसल मामला फिलीपींस (Philippines) का है। यहां 78 साल के एक बुजुर्ग ने अपने से 60 साल छोटी लड़की से शादी रचाई है। लड़की की उम्र 18 साल है। यही नहीं बताया तो यह भी जा रहा है शादी के पहले दोनों तीन साल तक साथ में ही थे। इसके बाद दोनों ने अपने-अपने परिवार की सहमति से शादी कर ली।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 78 साल का रशीद मंगाकॉप पेशे से किसान है। तीन साल पहले कागायन प्रांत में एक डिनर पार्टी के दौरान उसकी मुलाकात 15 साल की हलीमा अब्दुल्ला से हुई थी। पहली मुलाकात में ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे थे।

3 साल तक रहे लिव इन रिलेशन में

तीन साल तक लिव इन रिलेशन में रहने के बाद दोनों ने अपने-अपने परिवार के सामने शादी की इच्छा जताई। इसके बाद दोनों के परिवार ने शादी के लिए हामी भर दी। फिर दोनों ने पारिवारिक सदस्यों की मौजूदगी में 25 अगस्त को शादी कर ली। दूल्हा बने रशीद के भतीजे ने कहा कि दोनों की शादी अरेंज मैरिज नहीं बल्कि लव मैरिज थी। दोनों एक दूसरे से काफी लंबे समय से प्यार करते थे। रशीद ने बताया कि उसके चाचा की पहले शादी नहीं हुई थी और वे अब तक कुंवारे थे।

ये भी पढ़े: उम्र 25, बच्चे 22 अभी मिशन105 का! जानिए इस जुनूनी महिला की हैरान कर देने वाली कहानी

रशीद के भतीजे बेन मैंगकॉप ने कहा कि दुल्हन के पिता मेरे चाचा के लिए काम करते हैं। इस कारण एक डिनर पार्टी में मेरे चाचा की मुलाकात हलीमा से हुई थी। बेन ने कहा कि तीन साल के इंतजार के बाद दोनों के रिश्ते को परिवारों से सहमति मिली।