Hindi News

indianarrative

कोई मरकर भी उगलता है जहर तो किसी के दो मुंह,रोंगटे खड़े कर देने वाले सांपों की कहानी

Rattle Snake

सांप (snake) कोई भी हो उसे सबसे जहरीला और खतरनाक ही बताया जाता है। लेकिन इनमें से कुछेक सांप इतने ज्यादा जहरीले होते हैं कि उनका कटा हुआ सिर भी इंसानों की जान ले सकता है। हाल ही में एडवेंचर के लिए मशहूर बेयर ग्रिल्स ने एक वीडियो में बताया है कि सबसे सही तरीका ये है कि इस तरह के जहरीले सांप के सिर को मिट्टी में दफना दिया जाए। बेयर अफ्रीका में इस सांप को पत्थर से मारते दिखते हैं और फिर सिर को काटकर दफना देते हैं, बाकी हिस्सा वह खा जाते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, दुनिया के सबसे जहरीले सांपों से एक होता है रैटल स्नेक (Rattle Snake)। ये चट्टान की दरारों में छिपे हो सकते हैं। ये एक अलग तरह की आवाज निकालते हैं। यह एक तरह से शिकारियों को चेतावनी होती है। साथ ही घुसपैठियों के लिए अपनी मौजूदगी का अलर्ट होता है। इनकी सरसराहट की आवाज 60 फीट दूर से ही सुनी जा सकती है।

ये भी पढ़े: सांप ने महिला के ऊपर चढ़कर फैलाया फन, डरावना वीडियो उड़ा देगा होश

दो सिर और सोचते भी अलग-अलग

महाराष्ट्र में दुर्लभ दो मुंहे रसेल वाइपर सांप मिल चुके हैं। दो साल पहले 11 सेमी लंबा सांप कल्याण से रेस्क्यू किया गया था। इनके दो मुंहों लंबाई 2-2 सेमी थी। यह भारत में पाए जाने वाले सबसे जहरीले सांपों में से एक है। भारत, श्रीलंका समेत आसपास के कई देशों में इनके काटने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इनका सिर त्रिभुजाकार होता है। देखने में V का पैटर्न बनता है। हर साल एशिया में इसके काटने से हजारों लोगों की मौत हो जाती है। इनके काटने से भीषण दर्द, उल्टी और चक्कर आने से लेकर किडनी तक खराब हो सकती है।

वैसे, रसेल वाइपर के बारे में जान लीजिए कि जब तक इन्हें कोई खतरा महसूस न हो, ये काटते नहीं है। दिलचस्प बात यह है कि दो सिर होने से इनकी सोच भी दो होती है। कैसे शिकार को पकड़े और खाएं ये दोनों सिर अलग-अलग सोचते हैं। एक्सपर्ट बताते हैं कि ये दो सिर वाले सांप ज्यादा समय तक जंगल (Jungle) में सर्वाइव नहीं कर पाते हैं। ये सांप सूंघकर अपना शिकार ढूंढते हैं और अगर एक सिर ने शिकार को सूंघा तो दूसरा सिर उसे निगलने के लिए झपटता है।