Hindi News

indianarrative

दुनिया की सबसे महंगी लकड़ी की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश,1 किलो बिकते ही हो जायेंगे मालामाल

दुनिया की सबसे कीमती लकड़ी

African Blackwood: दुनिया में कई सारी चीजें ऐसी हैं जो अपनी ज्यादा कीमतों की वजह से खूब सुर्खियों में रहती हैं। फिर वो चाहे धातु की हो, खनिज पदार्थों की या फिर प्राकृतिक चीजों की। इनमें से कुछ के दाम तो हमेशा हैरान कर देने वाले होते हैं। ऐसा ही कुछ लकड़ी को लेकर भी है। आमतौर पर जब कभी लकड़ी की बात होती है तो सबसे महंगी लकड़ी में चंदन का ख्याल आता है, लेकिन ऐसा नहीं है। जी हां, आज हम आपको बताएंगे उसी लकड़ी के बारे में जो चंदन से कई गुना अधिक महंगी है उस लकड़ी के एक किलो की कीमत इतनी है कि उतना ही रुपया देकर आप एक लग्जरी कार खरीद सकते हैं।

1 किलो लकड़ी की कीमत 8 लाख रुपये

आमतौर पर चंदन की लकड़ी औसतन 7 से 8 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिलती है पर आज हम आपको एक ऐसी लकड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कीमत जानकर आप जरूर शॉक्ड रह जायेंगे। ये अफ्रीकन ब्लैक वुड नाम की इस लकड़ी है जिसकी कीमत करीब 8 हजार पाउंड यानी 7-8 लाख रुपये किलो है। अफ्रीकन ब्लैक वुड का पेड़ औसतन 25-40 फीट ऊंचा होता है। यह पेड़ दुनिया के सिर्फ 26 देशों में ही मिलता है। मूलरूप से यह पेड़ अफ्रीकी महाद्वीप के मध्य और दक्षिणी भागों में आपको ज्यादा नजर आएगा। अगर किसी के हाथ इस पेड़ की 5-6 किलो लकड़ी मिल जाए तो वह उन्हें बेचकर एक अच्छा सा घर भी खरीद सकता है।

ये भी पढ़े: भारत का वो शहर जहां आलू-प्याज के भाव मिलता है काजू,कीमत जानकर हैरान रह जायेंगे आप

एक पेड़ उगाने में लगते हैं इतने साल

इस पेड़ की लकड़ी की कीमत बहुत ज्यादा होने की वजह से यह सीमित संख्या भी है। ये पेड़ दुनिया का सबसे दुर्लभ माना जाता है। इसके एक पेड़ को उगाने में 60 साल तक का समय लग जाता है। इन सब वजहों से ही इसके दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, अफ्रीकन ब्लैकवुड से कई लग्जरी फर्नीचर और कुछ खास म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट यानी शहनाई, बांसुरी और कई संगीत वाद्ययंत्र तैयार किए जाते हैं।