Hindi News

indianarrative

400 साल पुराने मंदिर में आधी रात को मूर्तियां करती हैं चमत्कार, रिसर्च के बाद वैज्ञानिक भी हैरान

राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मंदिर

भगवान है या नहीं इस बारे में हर काेई कभी न कभी जरूर सोचता है। विज्ञान बेशक भगवान के अस्तित्व को शक की निगाहों से देखें, परंतु कुछ ऐसे चमत्कार हैं, जिनके पीछे की वजहों को पता लगाने के नाम पर साइंस के भी पसीने छूट गए हैं। वहीं जब बात भारत की आती है तो ये देश ऐसा है जहां खूब सारे मंदिर है। ऐसे में यहां कई सारे ऐतिहिासिक मंदिर हैं जहां पर होने वाले चमत्कार लोगों के लिए आज तक भी रहस्य बना हुआ है, तो वहीं कई विज्ञान और वैज्ञानिकों के लिए अनसुलझी पहलेगी। तो इसी कड़ी में आज हम आपकाे कुछ ऐसे मंदिर के बारे में बताएंगे जो न सिर्फ रहस्यमी है, बल्कि वैज्ञानिकों के लिए भी आश्चर्य बना हुआ है।

मंदिर में इनकी मूर्तियां स्थापित

इस ऐतिहासिक मंदिर में दस महाविद्याओं काली, त्रिपुर भैरवी, धूमावती, तारा, छिन्न मस्ता, षोडसी, मातंगड़ी, कमला, उग्र तारा, भुवनेश्वरी की मूर्तियां स्थापित हैं। इसके अलावा यहां पर बंगलामुखी माता, दत्तात्रेय भैरव, बटुक भैरव, अन्नपूर्णा भैरव, काल भैरव व मातंगी भैरव की प्रतिमा स्थापित की गई है। कहा जाता है संपूर्ण अखंड भारत में जहां भी माता के शक्तिपीठ हैं वे सभी जागृत और सिद्ध शक्तिपीठ हैं।

 मंदिर है 400साल पुराना

400साल पुराना ये मंदिर बिहार के बक्सर जिले में है इस मंदिर के चमत्कार के सामने वैज्ञानिकों ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। मंदिर का नाम राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मंदिर है। बताया जाता है, यहां पर मूर्तियां आपसे बात करती हैं। जब वैज्ञानिकों ने इसकी खोज की तो उन्होंने भी इस बात से मना नहीं किया। इस मंदिर की स्थापना प्रसिद्ध तांत्रिक भवानी मिश्र ने किया था।

वैज्ञानिकों ने भी मान लिया चमत्कार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वैज्ञानिकों ने भी इस बात को स्वीकार कर लिया है कि यह किसी तरह का वहम नहीं है। यही नहीं मंदिर परिसर में कुछ शब्द भी गूंजते रहते हैं। दरअसल, वैज्ञानिकों की एक टीम रिसर्च के लिए गई थी। वैज्ञानिकों को भी वहां विचित्र आवाजें सुनाई दीं। वैज्ञानिकों ने यह भी मान लिया है कि हां पर कुछ न कुछ अजीब घटित होता है, जिससे कि यहां पर आवाज आती है।

बताते चले मंदिर में माता की प्राण प्रतिष्ठा तंत्र साधना से की गई थी। वहीं मंदिर के प्रति तांत्रिकों की अटूट आस्था है। बताया जाता है कि यहां किसी ने नहीं होने पर भी कई अलग-अलग तरह की आवाजें सुनाई देती हैं। जी हां, जब आधी रात को यहां से गुजरते हैं तो उन्हें आवाजें सुनाई पड़ती हैं। राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मंदिर की सबसे अनोखी मान्यता यह है कि निस्तब्ध निशा में यहां स्थापित मूर्तियों से बोलने की आवाजें आती हैं।