Hindi News

indianarrative

Guinness World Records में नाम दर्ज करवाने की अजीब सनक,सुन कर आप हो जाएंगे दंग!

Guinness World Records में नाम दर्ज करवाने के चक्कर में अंधेपन का शिकार

Guinness World Records में नाम दर्ज करवाने की अजीब सनक होती है। लोग अपना नाम गिनीज बुक में अपना नाम अंकित करवाने के लिए एक से बढ़कर एक कारनामे करते हैं। इसके लिए कई बार तो ऐसा देखा जाता है कि लोग पागलपन की हद तक चले जाते हैं,ताकि उसका नाम गिनीज बुक में दर्ज हो जाए। ऐसा ही एक वाक्या हुआ जब इस बुक में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए एक शख्स लगातार सात दिनों तक रोता रहा।

गिनीज बुक में नाम दर्ज करवाने के लिए नाइजीरिया का एक शख्स लगातार सात दिनों तक रोता रहा। इसके बाद जो उसके साथ हुआ उसे सुन आप हैरान हो जाएंगे। 7 दिनों तक लगातार रोने से उस शख्स की आंखों की रौशनी आंशिक रूप से चली गई। इस हादसे से सीख लेते हुए उस शख्स ने गिनीज बुक के लिए अप्लाई तक नहीं किया।

रिकॉर्ड बनाने के प्रयास में चली गई आंखों की रौशनी

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए दुनियाभर में लोग एक से बढ़कर एक अजीबोगरीब कारनामे करते रहते हैं। इसी कड़ी में नाइजीरिया के एक व्यक्ति ने कुछ ऐसा प्रयास किया,जिससे उसका प्रयास बहुत महंगा पड़ गया। नाइजीरिया के उस व्यक्ति ने रिकॉर्ड बनाने के लिए लगातार सात दिनों तक खुद को रोने के लिए मजबूर किया। जिससे उसी आंखों की रोशनी आंशिक रूप से कम हो गई। अब वो शख्स अपने दोनों आंखों से बहुत कम देख पाने में सक्षम है। हालांकि सात दिनों तक रोने की कोशिश से पहले उसकी आंखे बिलकुल अच्छी थी।

7 दिनों तक रोने की अजीबो गरीब कोशिश

BBC की एक रिपोर्ट के मुताबिक नाइजीरिया के टेम्बू एबेरे ने आंसू बहाने के विश्व रिकॉर्ड के प्रयास में पूरे सात दिनों तक रोने का प्रयास किया।और यह प्रयास उस शख्स के लिए महंगा पड़ गया,उसकी आंखें आंशिक रूप से चली गई। शख्स को करीब 45 मिनट तक आंशिक रूप से अंधा होने से पहले सिरदर्द, सूजे हुए चेहरे और सूजी हुई आंखों का सामना करना पड़ा।

आंखों की रौशनी जाने के कारण छोड़ दिया नाम दर्ज करवाने का प्रयास

टेम्पू एबेरे ने बताया कि आंखों की रोशनी चले जाने के बाद उसे पुन: रोना धोना कम करना पड़ा । आंखों की रौशनी कम होने के कारण उसे अपनी कोशिश से पीछे हटना पड़ा। और उसने गिनीज बुक में नाम दर्ज करवाने के लिए प्रयास तक नहीं किया।

लगातार खाना पकाने का विश्व रिकॉर्ड

हालांकि, वह पश्चिम अफ्रीकी राष्ट्र में एकमात्र रिकॉर्ड तोड़ने वाला नहीं है, कई नाइजीरियाई इस प्रयास में लगे हुए हैं कि गिनीज बुक में उनका नाम दर्ज हो सके। इसके लिए हिल्डा बासी नामक शेफ ने नाइजीरियन व्यंजनों को वैश्विक मानचित्र पर लाने के लिए 100 घंटे तक लगातार खाना पकाने का प्रयास किया। उनके इस प्रयास की पूरी दुनिया में जमकर तारीफ भी हुई थी।

किताब पढ़ने के विश्व रिकार्ड की तैयारी

इधर बीबीसी के मुताबिक एक स्कूल शिक्षक जॉन ओबोट सितंबर में क्लासिक साहित्य को जोर से पढ़ने में 140 घंटे बिताने की सफल प्रयास करेंगे। इसका मकसद नाइजीरिया में पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देना है।

यह भी पढ़ें-Doctor से IAS बनी तनु जैन की कहानी,2 महीने की तैयारी में क्रैक की थी UPSC प्रीलिम्स !