Hindi News

indianarrative

Video: चलती स्कूटी पर नहाने लगी लड़की, वीडियो देखकर भड़क गए लोग, पुलिस ने करी FIR दर्ज

Video: सोशल मीडिया पर नया ट्रेंड सेट करने और वायरल होने के चक्कर में आजकल लोग कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। आज युवाओं पर रील का खुमार इस कदर हावी है कि कुछ करने से पहले दो बार भी नहीं सोचते। अब महाराष्ट्र के एक लड़का-लड़की का वीडियो चर्चा में बना हुआ है जो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में स्कूटी पर सवार एक लड़की और लड़का बीच सड़क पर सरेआम नहा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूटी पर लड़का आगे ड्राइविंग सीट पर बैठा है और लड़की पीछे बैठी है। चलती स्कूटी पर दोनों नहाते नजर आ रहे हैं।

लड़की बाल्टी से पानी निकालते हुए कभी अपने ऊपर तो कभी लड़के के ऊपर पानी डाल रही है। वहीं वीडियो (Video) में ‘चुभती जलती गर्मी का मौसम आया’ गाना बज रहा है। इसे देखने के बाद ऐसा लग रहा है मानो दोनों इसका मजा ले रहे हों। लेकिन दोनों को ऐसे देखकर लोग दांतों तले उंगली चबाने पर मजबूर हो गए। वहीं वीडियो में कुछ लोग उनकी हरकर पर हंसते दिखाई दे रहे हैं।

इंटरनेट पर छाया यह वीडियो महाराष्ट्र के उल्हास नगर का बताया जा रहा है। वीडियो को WeDeserveBetterGovt के ट्विटर अकाउंट से शेयर करते हुए मामले में कार्रवाई करने की मांग की गई है। वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- ‘यह उल्हासनगर है, क्या मनोरंजन के नाम पर इस तरह की बकवास की अनुमति है? यह वाक्या व्यस्त रहने वाले उल्हासनगर सेक्टर -17 के मुख्य सिग्नल पर हुआ है।’ इस दौरान यूजर ने वीडियो को सोशल मीडिया से हटाने के साथ ही सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।यूजर के ट्वीट का जवाब देते हुए ठाणे पुलिस ने मामले में कार्रवाई की बात करने की बात कही। उन्होँने कहा, ‘आपकी सूचना को आवश्यक कार्रवाई के लिए ठाणे के ट्रैफिक कंट्रोल रूम को सूचित कर दिया गया है।’

यह भी पढ़ें: Viral Video: देखें किसान का देसी जुगाड़, पुरानी बाइक को बना दिया ट्रैक्टर