Hindi News

indianarrative

Video: लंगूर के साथ किया ऐसा प्रैंक, वीडियो देख कर भड़के लोग

Video: लंगूर के साथ किया ऐसा प्रैंक, वीडियो देख कर भड़के लोग

Video: हर कोई अपनी भूक का इंतज़ाम कहीं न कहीं ढूंढ़ता फिरता है। इंसान हो या जानवर हर कोई पेट के लिए कुछ ना कुछ करता रहता है। जानवर तो बेज़ुबान होते है वह किसी से रोटी मांग भी नहीं पाते हैं लेकिन कुछ लोग इतने पत्थर दिल होते हैं की वह मासूम जानवरो की भूक तक का मज़ाक उड़ाते हैं। मासूम जानवर हर इंसान को एक उम्मीद की नज़र से देखते हैं की शायद कोई हमारे लिए खाना लेकर आए या दें। अक्सर यह जानवर आपको कूड़े के ढेर के पास मिलते हैं। वजह होती है भूक जो उन्हें खाने की तलाश में वहां तक पंहुचा देती है। ऐसा ही एक वीडियो (Video) वायरल हो रहा हैं। जिसमें ऐसे ही एक लंगूर के साथ खाना दिखा कर प्रैंक किया जा रहा है। यह बड़ी ही गलत हरकत है।

यह देखें वीडियो :

इस वीडियो (Video) में देखा जा सकता है की कैसे एक व्यक्ति लंगूर के साथ रोटी को लेकर प्रैंक कर रहा है। भूखा लंगूर रोटी खाने आता हैं तभी उसमे नकली सांप देख कर डर जाता है। यह वीडियो वयक्ति अपनी छत पर बना रहा है। जिसमे पहले एक लंगूर आता दिखाई देता है। वह रोटी देखकर उसको खाने के लिए उठा लेता है। लेकिन जैसे ही वह उसे ले जाने की कोशिश करता है तो देखता है उस रोटी के साथ एक लम्बा नकली सांप बंधा हुआ है। वह उसे देख कर डर जाता है और झट से रोटी छोड़ देता है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद अलग अलग प्रतिकिर्याएँ दे रहे हैं, किसी ने लिखा ,” किसी भी प्राणी को रोटी के लिए परेशान नहीं करना चाहिए है” वहीं एक ने कहा ,” रोटी दे नहीं सकते तो ऐसे मज़ाक भी मत बनाओ “।
यह भी देखें: Video: व्यक्ति ने लिया मगरमच्छ से पन्गा, जलदैत्य के सामने दिखाया टशन, फिर हुआ कुछ यह…