Hindi News

indianarrative

VIDEO: यह क्या! कोयले से भी काला आम, अंदर से उतना ही रसदार

VIDEO: गर्मियों का मौसम आ गया है। इस मौसम में आम की बहार आ जाती है। आम काफी लोगो का पसंदीदा फल होता है। आम के चाहने वाले कई लोग हैं। गर्मी में आम खाने का जो मजा है उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। आम के कई वेरिएंट मार्केट में अवेलेबल हैं। कोई हाई ब्रीड आम है तो कोई लोकल। अगर सच कहा जाए तो जो स्वाद देसी आम का है, वो हाई ब्रीड का नहीं होता। देसी आम की मिठास और उसका स्वाद जुबान पर चढ़ जाता है। खासकर जो आम अपने आप पके, उसके स्वाद का तो कोई जोड़ ही नहीं होता। आज के समय में कई दुकानदार चूने से आम को पका देते हैं और फिर बेचते हैं। इन आमों का टेस्ट भी खराब होता है साथ ही ये हेल्थ के लिए भी ठीक नहीं होते।लेकिन आज हम आपको काले आम VIDEO) को दिखाने जा रहे हैं।

आम जब कच्चा होता है तब उसका रंग हरा होता है। जब ये पकता है तब इसका रंग पीला, नारंगी या फिर लाल हो जाता है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर काले आम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स काले रंग के आम में चीरा लगाकर उसे काटता नजर आया। बाहर से काले इस आम को जब काटा गया तो इसके अंदर से पका हुआ पीला गूदा नजर आया। देखने से ही ये आम रसदार नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें: Mango Coconut Laddoo: महज 10 मिनट में बनाएं मैंगो कोकोनट लड्डू, गर्मी में खाने से मिलेंगे ढेरों फायदे

वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट में लिखा कि उन्होंने पहली बार काला आम देखा है। ऐसा आम सच में होता है क्या? इसका जवाब भी वीडियो के कमेंट में मिल गया। कुछ लोगों ने इसे पेंट किया आम बताया। लेकिन कई लोगों ने इसपर रिसर्च की जिससे ये पता चला कि काले आम सच में होते हैं। जमैका में ये आम बेहद कॉमन हैं। इसे Blackie Mango भी कहा जाता है। चूँकि इसका रंग काला है, इस वजह से आम को ऐसा नाम मिला है।