Hindi News

indianarrative

मर गया दुनिया का ‘सबसे गंदा’आदमी, बिना साबुन-पानी काट दिए 50 साल,नहाते ही हुई मौत

World Dirtiest Man Died

बचपन से लेकर बड़े होने तक हमेशा ऐसा कहा जाता है स्वस्थ्य रहने के लिए स्वच्छ रहना बेहद जरूरी है। इससे न सिर्फ आप बीमारी से कोसों दूर रह सकेंगे बल्कि आप लंबी उम्र तक जी सकेंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस आदमी को दुनिया के सबसे गंदे व्यक्ति होने का खिताब हासिल था, वह कितने उम्र तक जिया। इस बात को जानकर आपके पैरों तले जमीन किसक जाएगी। दरअसल, मंगलवार को उसकी मौत जब हुई तो वह 94 साल का था। ईरान के इस अनोखे व्यक्ति का नाम था अमाउ हाजी और इसने गंदे रहने की हद पार कर दी थी।

बीते 50 साल से नहीं नहाया

मालूम हो, अमाउ बीते 50 साल से नहाया नहीं था। इसी वजह से उन्हें दुनिया का सबसे गंदा आदमी कहा जाता था। यह ईरान के दक्षिणी फार्स राज्य के देजगाह गांव में अकेले रहता था। दरअसल, अमाउ को डर था कि अगर उसने नहाया तो उसे कई तरह की बीमारियां हो जाएंगी। संक्रमण (infection) की वजह से उसकी मौत हो जाएगी। आश्चर्य करने वाली बात यह है कि अमाउ जब मरा, तब उसे किसी तरह की खास बीमारी नहीं थी और उसकी मौत प्राकृतिक वजह से हुई।

कुछ हफ्ते पहले गांव वालों ने जबरदस्ती नहलाया था

दावा किया जाता है कि अमाउ जब युवा अवस्था में थे, तब उन्हें कुछ ऐसी परेशानियों से गुजरना पड़ा, जो उनके लिए भयावह हादसे से कम नहीं था। उन्हें लगा कि अगर वे सफाई से रहे तो बीमार हो जाएंगे और बाद में उनकी मौत हो जाएगी। इसी भ्रम में वे 50 साल तक नहीं नहाए। वे अकेले रहते थे, क्योंकि गंदगी के कारण उनके साथ कोई रहना पसंद नहीं करता था। वे मरे हुए जानवरों का मांस खाते और भरपूर नशा करते। कुछ हफ्तों पहले जब उनकी तबीयत खराब हुई, तब गांव वाले उनके पास गए जरूर, मगर किसी तरह सबसे पहले उन्हें बाथरूम ले जाया गया और नहलाया गया।

ये भी पढ़े: OMG! जिंदगी में बस एक बार नहाती हैं यहां की औरतें, वजह जानकर उड़ जायेंगे होश

हालांकि, तबीयत पहले से खराब थी, ऐसे में ये नहीं बताया जा सकता कि उनकी बाद में जो तबीयत बिगड़ी वो नहाने की वजह से थी या पहले बीमार होने की वजह से। अमाउ दुनियाभर में चर्चित था। 2013 में उनके इस अद्भुत जीवनशैली पर एक छोटी डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाई गई थी, जिसमें दिखाया गया था कि वह कि अपना जीवन किस तरह बीता रहे थे।

अमाउ के बाद किसको मिलेगा ये खिताब

अमाउ के मरने के बाद अब दुनिया के सबसे गंदे आदमी का खिताब भारत के एक शख्स के पास जा सकता है। दावा किया जाता है कि भारत में यूपी के वाराणसी जिले में कलाऊ सिंह नाम का एक शख्स रहता है, जिसने 30 करीब साल से नहाया नहीं है। खुद को शिव के भक्त बताने वाले कलाऊ की शर्त यह है कि जब तक भारत को उसकी सभी समम्सयाओं से निजात नहीं मिल जाता, वे बदन पर पानी नहीं डालेंगे।