Hindi News

indianarrative

Gold-Silver Become Expensive: आपके गले के हार से लेकर मंगलसूत्र तक होने वाला है महंगा, फटाफट कर लें खरीदारी- देखें वजह

पूरी दुनिया में महंगा होने वाला है सोना-चांदी

यूक्रेन और रूस के बीच चल रही जंग का असर पूरी दुनिया पर देखने को मिल रहा है। इससे पहले कोरोना माहामारी के चलते अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ा था। अभी दुनिया की अर्थव्यवस्था ट्रैक पर नहीं आई थी कि इस नए जंग ने कई संकट खड़ा कर दिया है। कच्चे तेल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। लगभग सभी चीजों के दामों में तेजी से वृद्धि हो रहे हैं। सोना-चांदी भी इससे अछूता नहीं हैं। सोने के दाम लगातार ऊपर भाग रहे हैं। इसमें उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक ऐसा बयान दिया है जिसके चलते आने वाले दिनों में सोना और भी ज्यादा महंगा हो सकता है।

दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपिक दो बाइडन ने कहा है कि, जी-7के सदस्य देश रूस से सोने के आयात पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा करने जा रहे हैं। रूस ने जब से यूक्रेन पर हमला बोला है तब से ही अमेरिका और पश्चिमी देश रूस पर कड़े से कड़ा प्रतिबंध लगा रहे हैं। अब सोना को लेकर भी पाबंदी लगाने जा रहे हैं। ऐसे में जानकारों का मानना है कि, अमेरिका के इस कदम को उठाते ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना के दाम में उछाल आएगा और इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिलेगा।

बता दें कि, ऊर्जा के बाद सोना भी रूस का दूसरा बड़ा निर्यात उत्पाद रहा है। साल 2020में रूस ने लगभग 19अरब डॉलर मूल्य के सोने का निर्यात किया जो वैश्विक स्वर्ण निर्यात का लगभग पांच प्रतिशत था। सबसे बड़ी बात यह कि, रूसी सोने के निर्यात में से करीब 90फीसदी हिस्सा जी-7देशों को ही भेजा गया था। इसमें से भी 90फीसदी रूस ने अकेले ब्रिटेन को दिया था। अमेरिका ने 2019में रूस से 20करोड़ डॉलर से कम और वर्ष 2020एवं 2021में 10लाख डॉलर से भी कम का सोना आयात किया।

दुनिया के सात प्रमुख विकसित देशों के संगठन जी-7 की जर्मनी में म्यूनिख के पास एलमौ में शिखर बैठक हो रही है। इसी बैठक में रूस से सोने के आयात पर पाबंदी लगाने की औपचारिक घोषणा की जाएगी। अनुमान है कि मंगलवार को जी-7 देश इस बारे में अंतिम फैसला ले लेंगे। बाइडन प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा है कि, ईंधन के बाद सोना रूस का दूसरा बड़ा निर्यात है।