Hindi News

indianarrative

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारी को मिलेंगे 2 लाख से ज्यादा का एरियर! जल्द मोदी सरकार करेंगे बड़ा फैसला

courtesy google

मोदी सरकार ने जुलाई 2021 में केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया। लेकिन कर्मचारियों को जनवरी 2020-जून 2021 तक रुके महंगाई भत्ता का एरियर नहीं मिला। 18 महीनों का एरियर बकाया है। डीए का ऐलान होने के बाद से केंद्रीय कर्मचारियों की यूनियन लगातार एरियर की डिमांड कर रहे हैं। पेंशनर्स ने भी एरियर को लेकर पीएम मोदी से अपील की थी। सूत्रों के मुताबिक, इसको लेकर नए साल पर पीएम मोदी बैठक करने वाले हैं।

यह भी पढ़ें- राजेश खन्ना को राजनीति में लेकर आए थे पूर्व पीएम राजीव गांधी, लालकृष्ण आडवाणी को दी कड़ी टक्कर, शत्रुघ्न सिन्हा को हराया

आपको बता दें कि सरकार ने मॉनसून सत्र के दौरान महंगाई भत्ते के एरियर को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी थी। संसद के मॉनसून सत्र में सरकार ने साफ किया था कि एरियर देने का कोई विचार नहीं है। कर्मचारी अभी भी डिमांड पर अड़े हैं और सरकार से बातचीत चल रही है। अगर केंद्रीय कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के तहत डीए एरियर का बकाया मिलता है तो ये काफी बड़ी रकम होगी। नेशनल काउंसिल ऑफ स्टाफ साइड के शिव गोपाल मिश्रा के मुताबिक, लेवल-1 के कर्मचारियों का डीए एरियर 11,880 रुपए से लेकर 37,554 रुपए के बीच बनता है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो की ऐसी तस्वीरें कभी नहीं देखी होगी, स्टेशन के बाहर मीलों लंबी लगी कतार

केंद्रीय कर्मचारी जिनका न्यूनतम ग्रेड पे 1800 रुपए (लेवल-1 बेसिक पे स्केल रेंज 18000 से 56900) को 4320 रुपए [{18000 का 4 फीसदी} X 6] का इंतजार है। वहीं, [{56900 का 4 फीसदी}X6] वालों को 13656 रुपए का इंतजार है। 7वें वेतन आयोग के तहत मिनिमम ग्रेड पे पर केंद्रीय कर्मचारियों का जुलाई से दिसंबर 2020 तक डीए एरियर 3,240 रुपए [{18,000 का 3 फीसदी}x6] मिलेगा। वहीं, [{56,9003 रुपए का 3 फीसदी}x6] वालों को 10,242 रुपए मिलेगा। वहीं, जनवरी से जुलाई 2021 के बीच DA एरियर की गणना करें तो 4,320 [{ 18,000 रुपए का 4 फीसदी}x6] होगा। वहीं, [{₹56,900 का 4 फीसदी}x6] का 13,656 रुपए होगा।