Hindi News

indianarrative

7th Pay Commission: नए साल पर मोदी सरकार करेगी बड़ा ऐलान, केंद्रीय कर्मचारियों के सैलरी में होगी तगड़ा इजाफा!

courtesy google

महंगाई भत्ता, एचआरए और टीए प्रोमोशन देने के बाद मोदी सरकार अब नए साल पर केंद्रीय कर्मचारियों को कुछ खास तोहफा देने की तैयारी कर रही है। जिसके तहत आपकी सैलरी को बढ़ाया जा सकता है। सूत्रों की हवाले से खबर है कि साल की शुरुआत में केंद्र और राज्य कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर बढ़ सकता है। फिटमेंट बढ़ने के साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में भी बढ़ोतरी की जाएगी। फिटनेंट फैक्टर को लेकर लंबे समय से केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों की मांग कर रहे है कि उनके फिटमेंट फैक्टर को 2.57 फीसदी से बढ़ाकर 3.68 फीसदी कर दिया जाए।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: घर से बुरी शक्तियों को दूर भगाता है ये परिंदा, मात्र तस्वीर लगाने से खत्म हो जाता है पति-पत्नी के बीच की परेशानियां

ऐसे में मोदी सरकार 1 फरवरी 2022 को पेश होने वाले बजट से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर को लेकर कोई बड़ा ऐलान कर सकती है। जिसके चलते कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में भी इजाफा होगा। केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर को केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिल सकती है। बजट से पहले कैबिनेट के अप्रूवल के बाद इसे बजट के एक्सपेंडिचर में शामिल किया जा सकता है, लेकिन अगर इसे कैबिनेट की मंजूरी मिल जाती है तो इसे बजट ड्राफ्ट में शामिल करने की कोई खास जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार खाएं खाना, राशि के मुताबिक तैयार करें भोजन की थाली, मिलेगा शुभ फल, बन जाओगे लखपति

फिटमेंट फैक्टर को अगर मंजूरी मिलती है तो कर्मचारियों की सैलरी में भी बंपर इजाफा होगा। दरअसल, फिटमेंट फैक्टर बढ़ने से न्यूनतम वेतन भी बढ़ जाएगा। फिलहाल कर्मचारियों को 2.57 फीसदी फिटमेंट फैक्टर के आधार पर सैलरी मिल रही है। अब इसे बढ़ाकर 3.68 फीसदी किए जाने पर विचार किया जा रहा है। अगर ऐसा हुआ तो कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में 8 हजार रुपये की बढ़ोतरी होगी, यानी अब तक मिलने वाला 18000 रुपये सैलरी बढ़ कर 26000 रुपये हो जाएगी। आपको बता दें कि कैबिनेट सचिव से कर्मचारी यूनियन की मुलाकात में उन्हें आश्वासन भी मिला था। ऐसे में सभी उम्मीद लगाए बैठे है।