Hindi News

indianarrative

शादी के इतने दिन बाद ही प्रेग्नेंट हो गई थी Alia Bhatt, खुलासा करने वाली लड़की को मिली थी सजा- अब बोली सोर्स पुख्ता था

शादी के इतने दिन बाद ही प्रेग्नेंट हो गई थी Alia Bhatt

बॉलीवुड की एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों काफी चर्चा में हैं। पहले तो उन्होंने रणवीर सिंह संग शादी रचाकर जमकर चर्चा में छाई रही। अब वो अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर जमकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में इसका खुलासा किया था कि वो मां बनने वाली हैं। लेकिन, आलिया भट्ट के शादी के चार ही दिन बाद एक बड़ा खुलासा हुआ है और दावा किया गया कि वो प्रेग्नेंट हैं। इसी खबर के साथ एक रेडिएट यूजर (Reddit User) चर्चा में आ गई है। इस पोस्ट के बाद यूजर को बैन कर दिया गया था और अब आलिया भट्ट ने ये खबर खुद दी है।

इस लड़की ने आलिया भट्ट की शादी के 4 दिन बाद ही बॉलीवुड न्यूज ऐंड गॉसिप फोरम पर लिखा था कि आलिया भट्ट प्रेग्नेंट हैं। यह बात उनके किसी दोस्त या मेकअप आर्टिस्ट की वजह से लीक हुई है। इस पोस्ट के बाद इस यूजर को बैन कर दिया गया था। अब जब 2 महीने बाद आलिया ने खुशखबरी दी है तो यूजर की वापसी फोरम पर हो गई है। लोग उसे क्रेडिट दे रहे हैं और वह काफी खुश भी है।

18 अप्रैल को रेडिएट फोरम पर newbee_forfun नाम की इस यूजर ने लिखा था कि, सुना है कि मिस भट्ट प्रेग्नेंट हैं। सोर्स एक असिस्टेंट है जो कि फ्रेंड/मेकअप आर्टिस्ट है। इसी पोस्ट के बाद उसे बैन कर दिया गया। लोगों ने इस पर काफी नेगेटिव कमेंट्स किए थे। और इसे सिर्फ एक अफवाह बताया था। अब आलिया के प्रेग्नेंट होने की खबर के बाद उस यूजर को फोरम पर बैन से हटा दिया गया है। जिसके बाद यूजर ने लिखा कि, हे गाइज, मुझे अनबैन कर दिया गया। मुझे क्रेडिट देने के लिए शुक्रिया। और कोई बात नहीं उस वक्त ये लोगों को सच नहीं लग रहा था। लेकिन मुझे पता है कि सोर्स एकदम सही था। अब मुझसे ज्यादा मत पूछिएगा, जब कुछ सच में पता चलेगा तो मैं बता दूंगी। लोग इस पोस्ट पर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।