Hindi News

indianarrative

Ahan Shetty ने दी गर्लफ्रेंड की बर्थडे पर ग्रैंड पार्टी , जानिए कौन है शेट्टी परिवार की होने वाली बहू

Ahan Shetty with girlfriend Tania shroff

बॉलीवुड के ‘अन्ना’ सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी(Ahan Shetty) इन दिनों अपने रिलेशनशिप की वजह से सुर्खियों में हैं। फिल्म ‘तड़प’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अहान शेट्टी ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ का बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं। तानिया श्रॉफ की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के लगभग सभी स्टार किड्स नजर आए, जिनमें आर्यन खान और सुहाना खान का नाम भी शामिल है। इसके अलावा तानिया श्रॉफ (Tania Shroff) की बर्थडे पार्टी में सोहेल खान के बड़े बेटे भी शामिल हुए। तानिया की बर्थडे पार्टी की तस्वीरों को देखकर लगता है कि स्टार किड्स ने खूब मस्ती की होगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

तानिया श्रॉफ का रिश्ता भी ग्लैमरस इंडस्ट्री से है, वह अब तक कई बड़े ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग कर चुकी हैं। तानिया श्रॉफ की माता का नाम रोमिला श्रॉफ और पिता का नाम जयदेव श्रॉफ है जो कि एक मशहूर बिजनेसमैन हैं। तानिया फिलहाल लंदन में पढ़ाई कर रही हैं और इसके साथ-साथ वह मॉडलिंग भी करती हैं। मॉडल होने के साथ-साथ तानिया फैशन डिजाइनर भी हैं। तानिया सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने स्टाइल स्टेटमेंट के चलते चर्चा में बनी रहती हैं। तानिया श्रॉफ को इंस्टाग्राम पर लाखों लोग फॉलो करते हैं जिनके साथ वह अपने वेकेशन की तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं।

यह भी पढ़ें: Shahid Kapoor की फ़र्ज़ी ने तोड़े सारी वेब सीरीज के रिकॉर्ड ,बनी सबसे ज़्यादा देखें जाने वाली सीरीज़