Hindi News

indianarrative

Alia Bhatt ने खास अंदाज में मनाई फर्स्ट मंथ एनिवर्सरी, पति रणबीर कपूर संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor

बॉलीवुड का फेमस जोड़ा आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपने लाखों फैंस का दिल तोड़ते हुए पिछले महीने 14 अप्रैल 2022 को आखिरकार शादी कर ली है। कपल की शादी को एक महीना पूरा हो गया है और इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने पति रणबीर कपूर के साथ कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। तो आइये आपको दिखाते है इसकी कुछ खास झलकियां।

दरअसल, 14 मई 2022 को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को एक महीना पूरा हुआ है। इस स्पेशल दिन एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति रणबीर संग कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसमें पहली फोटो कपल की पोस्ट वेडिंग सेरेमनी की है, जिसमें दोनों को एक-दूसरे की आंखों में खोया हुआ देखा जा सकता है। वहीं, दो तस्वीरें उनकी वेडिंग रिसेप्शन की है, जिसमें से पहली फोटो में रणबीर अपनी लेडीलव को पीछे से हग किए हुए हैं, दूसरी में दोनों मुस्कुरा रहे हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया ने गुब्बारे, डांस करती महिला और केक की इमोटिकॉन शेयर की हैं।

वहीं इससे पहले बीते दिनों रणबीर और आलिया की शादी से एक नई तस्वीर सामने आई थी, जिसमें पूरा कपूर और भट्ट परिवार साथ में बहुत खुश नजर आ रहा था। एक फ्रेम में सभी को देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं था। इस फोटो में रणबीर और आलिया के अलावा नीतू कपूर, महेश भट्ट, शाहीन भट्ट, रिद्धिमा साहनी समेत दोनों परिवार के कई सदस्य नजर आ रहे थे।

बताते चलें, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने घर ‘वास्तु’ में 14 अप्रैल 2022 को करीबी दोस्तों और फैमिली मेंबर्स की मौजूदगी में शादी रचाई थी। आलिया भट्ट ने अपनी शादी की कई तस्वीरें शेयर की थीं और बताया था कि, उन्होंने अपने घर की उस बालकनी में शादी की थी, जहां दोनों ने 5 साल बिताए हैं।