Hindi News

indianarrative

रणबीर कपूर के नए घर पहुंची आलिया भट्ट- शादी बाद दुल्हन बन इसी घर में रखेंगी कदम?

रणबीर कपूर के बन रहे नए घर पहुंची आलिया भट्ट

रणबीर कपूर के अफेयर के चर्चे कभी खत्म नहीं हुए हैं। इन दिनों रणबीक कपूर और आलिया भट्ट एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में हैं और कई मौकों पर दोनों को साथ देखा जा चुका है। यहां तक की आलिया उनकी फैमिली के साथ भी खूब नजर आती हैं। इन दिनों रणबीर कपूर एक नया घर बनवा रहे हैं जिसको देखने के लिए आलिया भट्ट पहुंची।

आलिया भट्ट रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर और उनकी बहन रिद्धिमा कपूर के साथ कई बार क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आ चुकी हैं। और अब वो रणबीर कपूर के बन रहे घर की कंस्ट्रक्शन साइट पर देखा गया है। पिछले दिनों भी आलिया भट्ट रणबीर कपूर के बन रहे घर को विजिट करने पहुंची।

रणबीर कपूर अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं तो उनकी गैरमौजूदगी में आलिया भट्ट इस घर पर हो रहे काम का देख रेख करने समय समय पर पहुंचती रहती हैं। यह भी खबर है कि, शादी के बाद दोनों इसी घर में शिफ्ट होंगे।

बताते चलें कि, रणबीर कपूर यह कह चुके हैं कि, अगर कोरोना काल नहीं आया होता तो वो 2020 में ही शादी कर चुके होते। रणबीर और आलिया के फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि दोनों अगले साल में शादी कर सकते हैं। फिल्मों की बात करें तो आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म डार्लिंग में बीजी हैं।