Hindi News

indianarrative

Malaika Arora की प्रेग्नेंसी की खबरों पर अर्जुन कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा-“हमारी ज़िन्दगी में…”

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने क्यूट मूमेंट्स भी शेयर करते रहते हैं। कपल अक्सर वेकेशन एंजाॅय करते नजर आते हैं। वहीं अब एक बार फिर दोनों चर्चा का विषय बन गए हैं। हाल ही में मलाइका (Malaika Arora) की प्रेग्नेंसी को लेकर अफवाह उड़ी थी। ये खबर सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई। ऐसे में अब मलाइका के ब्वाॅयफ्रेंड अर्जुन कपूर इन खबरों पर भड़क उठे हैं। उन्होंने इस खबर पर झूठी अफवाह फैलाने वालों खरी खोटी सुनाई है।

हमारी पर्सनल लाइफ के साथ खिलवाड़ न करें

दरअसल, कुछ लोगों ने नवंबर में दावा किया था कि एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) प्रेग्नेंट हैं, जिसको लेकर उनके बॉयफ्रेंड को गुस्सा आ गया। अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में इसे अफवाह करार दिया और कहा कि ये खबर पूरी तरह फेक है। उन्होंने फटकार लगाते हुए लिखा, ‘इससे ज्यादा नहीं गिरा जा सकता। ये बिल्कुल अनैतिक है। मैं ऐसी खबरें लगातार देखकर उन्हें नजरअंदाज कर रहा था क्योंकि हम ऐसी फेक खबरों को इग्नोर करते हैं। अब इन्हें सच की तरह फैलाया जा रहा है। ये सही नहीं है। हमारी पर्सनल लाइफ के साथ खिलवाड़ न करें।’ उनका बीते साल का ये पोस्ट खूब वायरल हुआ।

अब एक्टर ने इस पर इंटरव्यू में बात की है। उन्होंने कहा, ‘निगेटिव बातें फैलाना काफी आसान है क्योंकि लोग ऐसी खबरों की ओर खिंचे चले आते हैं। ये अफवाहें काफी दिनों तक छाई रहती हैं।’ इसके साथ ही अर्जुन कपूर ने कहा कि वो इस बात से वाकिफ हैं कि एक्टर्स की पर्सनल लाइफ पर्सनल नहीं रहती है। उन्हें ऐसी अफवाहों को झेलते हुए ही जीना पड़ता है। साथ ही एक्टर ने कहा कि दर्शकों तक पहुंच बनाने के लिए एक्टर्स को मीडिया पर निर्भर रहना पड़ता है, लेकिन इसका ये हरगिज मतलब नहीं की अफवाहें फैलाई जाएं। ऐसी खबरों को लिखने से पहले एक्टर्स से कंफर्म करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Malaika Arora के Sexy Look पर वायरल हो रहा है ‘चचा का गजब’ रिएक्शन- देखें वीडियो