Hindi News

indianarrative

Aryan Khan को मिल रही तारीख पर तारीख, अब 26 अक्टूबर को जमानत पर सुनवाई करेगा बॉम्बे हाईकोर्ट

courtesy google

ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को तारीख पर तारीखें मिल रही हैं। 16 दिनों में चौथी बार आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज हुई। एनडीपीएस कोर्ट में जमानत अर्जी खारिज होने के बाद आर्यन खान के वकील ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब बॉम्बे हाईकोर्ट 26 अक्टूबर को जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा। आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे ने जज एन डब्ल्यू साम्ब्रे की एकल पीठ के सामने ये याचिका पेश की और तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें- Ananya Panday लेती हैं Drugs! शक के आधार पर NCB ने एक्ट्रेस के घर की Raid, जानें छापेमारी में क्या हुआ बरामद?

वहीं एनसीबी की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह ने अगले हफ्ते का समय मांगा। जिसके बाद जज  साम्ब्रे ने सुनवाई के लिए 26 अक्टूबर की तारीख तय की। अब देखना ये होगा कि क्या बॉम्बे हाईकोर्ट से आर्यन खान को बेल मिल पाती हैं या नहीं… आर्यन फिलहाल ऑर्थर जेल में हैं। आपको बता दें कि आर्यन खान, उनके साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को 2 अक्टूबर को मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज पर छापेमारे के बाद हिरासत में लिया गया था और फिर अगले दिन गिरफ्तार किया गया। आर्यन के पास से कुछ भी बरामद नहीं हुआ था, लेकिन दोस्तों के पास से ड्रग्स मिले थे।                                                                         

यह भी पढ़ें- Mumbai Cruise Drugs Party: सलाखों के भीतर ही कटेंगी आर्यन की रातें, मुंबई सेशन कोर्ट ने नहीं दी जमानत

इस आधार पर एनसीबी को शक हैं कि आर्यन किसी ड्रग्स रैकेट का हिस्सा हो सकता हैं। आर्यन की व्हाट्सऐप चैट से कई नामों के खुलासे हुए हैं। इसी वॉट्सऐप चैट को एनसीबी ने कोर्ट में पेश किया था। इसमें आर्यन एक नई एक्‍ट्रेस के साथ भी ड्रग्‍स को लेकर बात कर रहे हैं। हालांकि, उस समय ये  ऐक्‍ट्रेस कौन है, इस पर कोई खुलासा नहीं हुआ था। लेकिन अब कहा जा रहा हैं ये नई एक्ट्रेस अनन्या पांडे हैं। आपको बता दें कि एनसीबी ने आज अनन्या पांडे के घर पर छापा मारा और पूछताछ के लिए एनसीबी ऑफिस तलब किया।