Hindi News

indianarrative

Salman Khan की इस हीरोइन ने ली अपने बॉयफ्रेंड संग सात फेरे, देखें शादी की पहली तस्वीर

2 साल तक अफेयर के बाद अब Mouni Roy ने सात फेरे लेकर बसा ली अपनी जिंदगी

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy Weds Sooraj Nambiar) इन दिनों खूब चर्चा में हैं। अभिनेत्री ने अपने जिवन का साथी चुन लिया है और सात फेरे भी ले ली है। मौनी ने सूरज नंबियार (Sooraj Nambiar) के साथ दक्षिण भारतीय रीति रिवाज से ब्याह रचा लिया है। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

मौनी और सूरज ने साउथ गोवा में मलयाली रीति-रिवाजों के साथ शादी कर ली है। इसी के साथ ही सोशल मीडिया पर ढेरों तस्वीरें सामने आने लगी हैं, जिसमें सूरज-मौनी को मंगलसूत्र पहनाते नजर आ रहे हैं, मौनी ने व्हाइट और रेड बॉर्डर वाली साड़ी पहनी है, वहीं सूरज इंडियन ग्रूम लुक में कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री ने 27 फरवरी को धूम-धड़ाके साथ गोवा में एक आलीशान लोकेशन पर शादी की। उनकी शादी में टीवी जगत से कई कलाकार शामिल हुए। अर्जुन बिजलानी से लेकर मंदिरा बेदी तक एक्ट्रेस की शादी में शरीक हुए।

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by mon (@imouniroy)

मलयाली रीति-रिवाजों से शादी संपन्न होने के बाद अब खबर है कि, मौनी और सूरज बंगाली रीति रिवाजों के साथ ब्याह रचाएंगे। बता दें कि, इससे पहले मौनी की ढेरों तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं जिसमें वह अपनी हल्दी एंजॉय करती दिखी थीं। मौनी ने येलो कलर का लटकन वाला लहंगा पहना था, जिसमें वह सूरज के साथ डांस करतीं और हल्दी लगाती दिखी थीं। दोनों एक दूसरे को 2 सालों से डेट कर रहे थे और इनकी पहली मुलाकात दुबई में हुई थी।