Hindi News

indianarrative

सच्चाई से डरती है Congress! विवेक अग्निहोत्री ने राहुल गांधी का पुराना वीडियो शेयर किया तो- कांग्रेसियों में दौड़ कई बिजली की तरह करंट

राहुल गांधी पर विवेक अग्निहोत्री ने कसा तंज

सत्ता में काबिज होने के लिए बौखलाई कांग्रेस इस वक्त कुछ भी करने के लिए तैयार है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पूरी कोशिश में हैं कि किसी तरह केंद्र में उनकी सरकार आ जाए। इसके लिए कांग्रेस छोटे-छोटे मुद्दों को उठाकर उसे बड़ा कर हंगामा कर रही है। ये वही राहुल गांधी हैं जो विदेशों में जाकर अपने ही देश की बुराई करते हैं। राहुल गांधी हर बार कुछ न कुछ ऐसा कर देते हैं कि उनसे उन्हीं के पार्टी के नाता उम्मीद खो बैठते हैं। इस वक्त राहुल गांधी का एक पुराना वीडियो सामने आया है और इसे शेयर करने वाले द कश्मीर फाइल्स फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री हैं। हालांकि, बाद में फिल्म डायरेक्टर ने इस वीडियो को डिलीट कर दिया।

विवेक अग्निहोत्री ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें राहुल गांधी अपनी पार्टी के नेताओं के साथ फ्लाइट में बैठे दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान कुछ आम लोगों ने घेरकर सवाल करने लगते हैं। वहीं एक महिला कश्मीर से अनुच्छेद 370हटाए जाने को लेकर सवाल करने लगती है। इस वीडियो के साथ विवेक अग्निहोत्री ने लिखा, 'राहुल गांधी और उनकी पार्टी #TheKashmirFiles की सच्चाई को नकारते रहे हैं। इसके आगे उन्होंने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को टैग करते हुए लिखा कि कृपया आप भी पब्लिक में ना जाएं।

अब जाहिर सी बात है कांग्रेस के नेताओं में बौखलाहट तो होगी ही। विवेक अग्निहोत्री के शेयर किए गए वीडियो पर कांग्रेस यूथ अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी को बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्होंने यह तक कह दिया कि, बिना विवेक के फर्जी अग्निहोत्री- वीडियो 2019 का है, राहुल गांधी जी को अपना दर्द सुनाते हुए, ये लानतें मोदी जी को दी जा रही है। इतना जहर कैसे फैला लेते हो? सांप हो क्या? कांग्रेस की एक कमजोरी रही है वो यह कि उसे अपनी गलती और सच्चाई नहीं दिखती है। यही कारण है कि आज वो सत्ता से कोसो दूर जा चूकी है। जिस कश्मीर फाइल्स में कश्मीरी पंडितों के प्रताड़ना दो दिखाया गया है उनकी सच्चाई दिखाई गई है। उसे ही कांग्रेस झूठा बतलाती है, इसके पीछे एक कारण यह है कि घाटी में जेहाद का परचम कांग्रेस की ही सरकार में लहराया और इसी सरकार के दौरान कश्मीरी पंडितों का नरसंहार हुआ। पूरी दुनिया जानती है कि, कश्मीर में आज जो हालत है उसके पीछे कांग्रेस का ही हाथ है।