Hindi News

indianarrative

कमाई के मामले में शाहरुख खान की ‘Jawan’ फिल्म की बुलेट रफ्तार! तीन दिनों में 200 करोड़ के पार।

कमाई के मामले में Jawan की तेज रफ्तार

कमाई के मामले में शाहरुख खान की ‘Jawan’ मूवी बुलेट रफ्तार से आगे बढ़ रही है। महज तीन दिनों में फिल्म ने रिकॉर्ड कमाई कर ली है। जवान,किसान और महिलाओं के सम्मान पर केन्द्रीत इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। शाहरुख खान की यह फिल्म तीसरे दिन भी रिकॉर्डतोड़ कमाई की है।

जवान(Jawan) में शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति की कैमेस्ट्री और एटली के निर्देशन ने फैंस को फिल्म देखने को मजबूर कर दिया है। जहां समीक्षकों से फिल्म को अच्छे रिव्यू मिले हैं तो वहीं सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन हर दिन देखने को मिल रहा है। तभी तो फिल्म की कमाई भी रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है।

दरअसल, जहां फिल्म ने दुनियाभर में 200 करोड़ पार का कलेक्शन कर लिया है तो वहीं केवल 3 दिनों में ही भारत में यह कमाई हासिल कर ली है, जो कि किसी रिकॉर्ड से कम नहीं है। तीसरे दिन कैसी रही शाहरुख खान की जवान की रफ्तार ये जानते हैं।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सचनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, Jawan बुलेट ट्रेन की तरह दौड़ रही है। इसी के चलते तीसरे दिन फिल्म ने 74.5 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद जवान का कलेक्शन 202.73 करोड़ हो गया है। वहीं इसमें 177.73 करोड़ हिंदी, तमिल 14.37 करोड़ और तेलुगू में 10.63 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

बता दें, जवान कमाई के मामले में पहली हिंदी ऑफ ऑल टाइम सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई है। जबकि साल में शाहरुख खान की दूसरी ब्लॉकबस्टर साबित होने की राह पर निकलती दिख रही है।

यह भी पढ़ें-यह है Aishwarya Rai Bachchan की हमशक्ल, पहली नज़र में आप भी खा जाएंगे धोखा