Hindi News

indianarrative

सेल्फी के लिए Kareena के पीछे भाग रही थी फैन, फिर बेबो की हरकत देख हैरान रह गए लोग

करीना कपूर खान (Kareena)

करीना कपूर खान (Kareena) बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनके चुलबुले अंदाज को देखना फैंस खूब पसंद करते हैं और यही वजह है कि वो 42 साल की हो गई हैं लेकिन फिर भी फैंस की बीच उनकी दीवानगी सिर चढ़कर बोलती है। लेकिन हाल ही में करीना कपूर ने कुछ ऐसा किया कि लोग उन्हें ट्रोल करने लगे।

उन्हें (Kareena) हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। एक्ट्रेस मोनाको में ग्रैंड प्रिक्स इवेंट से वापस आ रही थी। तभी एक महिला को एक्ट्रेस के पीछे इस उम्मीद में चलते हुए देखा गया कि वह उनके साथ तस्वीर खिंचाएगी। लेकिन एक्ट्रेस ने उनकी बात को अनसुना कर दिया और आगे बढ़ गईं। कुछ देर तक उनका पीछा करने के बाद महिला पीछे हट गई। ऐसा लग रहा है कि करीना कपूर खान बहुत थकी हुई हैं और जल्दी से घर जाना चाहती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

हालांकि, करीना कपूर के इस बर्ताव को देखकर लोग काफी निराश हैं। उन्होंने करीना कपूर को रूड कहा और बदतमीज भी। लोग उनकी तुलना बाकी स्टार्स से कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन, सारा अली खान, वरुण धवन, विक्की कौशल और श्रद्धा कपूर जैसे एक्टर्स कभी सेल्फी के लिए कभी नहीं कहते। भले ही वे एयरपोर्ट पर व्यस्त हों, लेकिन एक तस्वीर के लिए कुछ देर जरूर रुकते हैं। कुछ दिन पहले सलमान खान ने पापा की खुशी के लिए एक लड़के को गले से लगाया था। ऐसे में करीना का ये बर्ताव फैंस को काफी अखर रहा है।

यह भी पढ़ें: तीसरी बार मां बनने जा रही हैं kareena Kapoor, सवाल पूछते ही गुस्से में बोली- मैं क्या कोई…