Hindi News

indianarrative

26/11 Mumbai Attack: इन फिल्मों और वेब सीरीज ने दिखाया मुंबई आतंकी हमले का खौफनाक मंजर, कांप उठेगी रूह!

courtesy google

26/11 हमले की आज 13वीं बरसी है। साल 2008 में आज ही के दिन मुंबई में आतंकियों ने हमला किया था। इस दिन को काले दिन के नाम से जाना जाता है। इसी दिन मुंबई को 10 आतंकवादियों ने मिलकर अपनी गोलियों से छलनी कर दिया था। इस हमले में कुल 164 लोगों की जान गई और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इस हादसे को आज भी जब देश याद करता है तो रूह कांप उठती है। 26/11 के इस हमले पर कई फिल्में बनाई गई। आज हम आपको बॉलीवुड की उन फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में बताएंगे, जिनमें 26/11 हमले के हमले के दर्द को बंया किया गया।

The Attack Of 26/11- मुंबई हमले पर आधारित फिल्म 'द अटैक ऑफ 26/11' में नाना पाटेकर मुंबई पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर के किरदार में नजर आए। इस फिल्म ने बड़ी ही गहराई के साथ मुंबई हमले में 10 आतंकी और अजमल कसाब की कहानी को दिखाया।

 

Hotel Mumbai- ताज होटल पर 26 नवंबर को हुए हमले पर 'होटल मुंबई' मे कहानी अभिनय की गई है। बता दें कि जिस वक्त ये हमला हुआ था विदेशी टूरिस्ट भी यहां ठहरे हुए थे। फिल्म 'होटल मुंबई' उसी ताज होटल के अटैक पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि होटल स्टाफ कैसे लोगों की जान बचाता है और हमले के दौरान होटल में क्या क्या होता है।

 

Taj Mahal- मुंबई 26/11 हमले पर बनी ज्यादतर फिल्म 'ताज महल' पुलिस और आंतकियो  पर आधारित होती है, लेकिन इस फिल्म में 18 साल की एक फ्रांसीसी लड़की की कहानी को दिखाया गया है, जो हमले के समय होटल के कमरे में अकेली होती है।

 

वेब सीरीज

Phantom– कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सैफ अली खान और कटरीना कैफ की मुख्य भूमिका थी। फिल्म की कहानी 26/11 हमले के बाद भारत की ओर से शुरू हुए ऑपरेशन के बारे में है। यह एक हल्की फुल्की व्यवसायिक फिल्म है।

 

Stage of Siege 26/11- इस सीरीज में मुंबई हमले में सारी जगहों के हालात को दिखाने की कोशिश की गई है। जी5 के इस सीरीज में अर्जुन बाजवा, अर्जुन बिजलानी, मुकुल देव और विवेक दहिया हैं।

 

One Less God- ताज होटल में किस तरह विदेशी मेहमानों को बंधक बना लिया गया था, फिल्म इस कहानी को बयां करती है।