Hindi News

indianarrative

Justin Bieber के LIVE कॉन्सर्ट की पार्टी में हुईं फायरिंग, बाल-बाल बचे जेफ बेजोस, 4 लोग घायल

courtesy google

पॉपुलर स‍िंगर जस्ट‍िन बीबर के कॉन्सर्ट के बाद एक पार्टी रखी गई। जिसमें गोलीबारी की घटना सामने आई। इस गोलीबारी में चार लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, 'द नाइस गाइ' नाम के रेस्टोरेंट के बाहर रात के 2:45 बजे अचानक कुछ लोगों के बीच झगड़ा हो गया। ये झगड़ा इतना आगे बढ़ गया तो युवकों ने कई राउंड फायर की। इस फायरिंग गोली लगने से चार लोग घायल हो गए है। खबरों के मुताबिक, ब्लैक घटना में घायल हुए लोगों में शामिल हैं। इस कार्यक्रम में जिन जानी मानी हस्तियों ने भाग लिया था, उनमें जेफ बेजोस, उनकी प्रेमिका लॉरेन सांचेज, एक्टर एंथनी रामोस और टोनी गोंजालेज शामिल थे।

बताया जा रहा है कि फायरिंग की घटना से पहले ही जेफ बेजोस अपनी गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज के साथ पहले ही घर के लिए रवाना हो गए थे। वहीं एंथनी और टोनी गोंजालेज भी पार्टी से निकल गए थे। सभी पीड़ितों की हालत स्थिर बनी हुई है। घटना के पीछे छिपे संदिग्धों की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है और मामले में जांच अब भी जारी है। बीती रात हुए आयोजनों में बीबर ने आधे घंटे तक परफॉर्म किया है। इस दौरान करीब 1500 लोग मौजूद थे। आधी रात को कार्यक्रम खत्म हुआ था।

सोशल मीडिया पर इस घटना के कुछ वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे है। इनमें से एक वीडियो में दिख रहा है कि जब रेस्तरां के बाहर गोलीबारी हुई, उस समय रैपर कोडेक ब्लैक उर्फ बिल कैपरी लोगों के एक समूह के साथ फोटो खिंचवा रहे थे।