Hindi News

indianarrative

Dipika-Shoaib के बेटे का घर पर हुआ ग्रैंड वेलकम, पोते को देख नहीं थमे दादा के आंसू

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कपल दीपिका कक्कर और शोएब इब्राहिम (Dipika-Shoaib) 21 जून को माता पिता बन गए हैं। यह दोनों टीवी जगत के लोकप्रिय कपल्स में से एक हैं। जिनकी केमिस्ट्री फैंस को खूब भाति है। यह दोनों अपने यूट्यूब चैनल के ज़रिये हर छोटी बड़ी अपडेट अपने फैंस को बताते रहते हैं। हाल ही में दोनों के घर बेबी बॉय ने जन्म लिया है। बच्चे की प्रीमचुर डिलीवरी के कारण वह 20 दिन तक ऐनआईसीयू में एडमिट रहा। जिसके बाद 20 जुलाई को उनको हॉस्पिटल से छुट्टी मिली है। घर पहुंचते ही एक्ट्रेस और बेबी बॉय का ग्रैंड वेलकम हुआ है। एक्ट्रेस के पति शोएब ने इससे जुड़ी अपडेट अपने ब्लॉग में साझा की है।

Dipika-Shoaib के बेटे का घर पर हुआ ग्रैंड वेलकम

बेटे के ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी होने पर दीपिका थोड़ी इमोशनल हो जाती हैं। वह दुआ करने वालों को शुक्रिया कहती हैं। फिर शोएब और दीपिका अपने बच्चे को लेकर घर पर जाते हैं, जहां उनका ग्रैंड वेलकम होता है। ब्लू-व्हाइट थीम वाले डेकोरेशन से ‘बॉस बेबी’ वाला केक तक सभी बहुत खूबसूरत लग रहा था।

शोएब इब्राहिम अपने बच्चे को सबसे पहले अपने पिता को देते हैं। अपने पोते को पहली बार देखकर शोएब के पिता की आंखें भर आती हैं। वह टकी-टकी लगाए अपने पोते को निहारते हैं और फिर रोने लग जाते हैं। शोएब अपने पिता को चुप कराते हैं। फिर दीपिका के बेबी को उनकी सास और मां देखती हैं। इसके बाद दीपिका और शोएब अपने बच्चे के साथ केक काटते हैं।

यह भी पढ़ें: Dipika Kakkar ने किया बेबी बम्प फ्लॉन्ट, गौहर बोली- बेटी होगी