Hindi News

indianarrative

Hrithik Roshan के घर आया नन्हा मेहमान, जन्मदिन के दिन फैंस को दी ये बड़ी खुशखबरी

courtesy google

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन आज अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। आज जन्मदिन वाले दिन उनके घर एक नन्हा मेहमान आया। जिसके बाद ऋतिक की खुशी सातवें आसमान पर है। आपको बता दें कि ऋतिक ने बहुत छोटी सी उम्र में ही एक्टर बनने का फैसला लिया था, लेकिन उनके पिता राकेश रोशन चाहते थे कि वो पहले अपनी पढ़ाई पूरी कर लें। ऋतिक अपने आप को दूसरों से अलग समझते थे, क्योंकि वो बढ़े हुए अंगूठे के साथ पैदा हुए थे। 6 साल के उम्र में वो हकलाते थे। स्कूल में उनके बोलने का मजाक न बने, इसलिए वो मौखिक परीक्षाओं से बीमारी का बहाना करके बचा करते थे।

यह भी पढ़ें- Sunny Leone ही जानती है Mika Singh का ये बड़ा राज, The Kapil Show में किया खुलासा

रोजाना की स्पीच थेरेपी ने उन्हें ठीक से बोलना सिखाया गया। आज जन्मदिन के मौके पर उन्हें देश ही नहीं विदेशों से भी शुभकामनाएं आ रही है। दरअसल, ऋतिक रोशन ने अपने जन्मदिन के दिन खुद को तोहफा दिया। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने एक वीडियो साझा कर के दी है। उन्होंने फैंस के साथ इस नए सदस्य की पहचान कराई है। वीडियो में आप देख सकते हैं- 'मोगली' नाम का यह मेंबर कोई और नहीं बल्कि एक पपी है। वीडियो की शुरुआत में मोगली और ऋतिक रोशन एक साथ दिखाई देते हैं। वह कहते है, 'हेलो, हाय.. हाय.'

यह भी पढ़ें- 29 साल बाद सूर्य देव और शनि देव होंगे आमने-सामने, जानें आपके राशि पर शुभ या अशुभ… कैसा डालेंगे प्रभाव?

ऋतिक बाद में पपी की नाक पर अपनी उंगली भी चलाते हैं। यह पपी जिम में होता है और वह जमीन पर बैठा होता है। वीडियो के अंत में पपी ऋतिक रोशन से दूर जाता है। ऋतिक रोशन कहते हैं- 'आप कहां जा रहे हैं? आप कहां जा रहे हो?'… ऋतिक रोशन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'हेलो वर्ल्ड मैं मोगली हूं. दरअसल मेरे मालिक मुझे ऐसा बुलाते हैं। मैं एक कार के नीचे मिला हूं। उसी को जिसने मेरे जैसे कईयों को बचाया है। मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं। मैं आप लोगों से अक्सर मिलता रहूंगा।'