Hindi News

indianarrative

Bipasaha Basu का बाथरुम सीक्रेट कर देगा आपको हैरान, जानकर आप भी कहेंगे ‘छी छी’

courtesy google

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवप हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं। हाल ही में करण ने बिपाशा का बाथरुम सीक्रेट खोला। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं। दरअसल, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने हाल ही में एक वीडियो में 13 सवालों के जवाब दिए। इस सवाल जवाब के सिलसिले में एक सवाल ऐसा भी था जिसमें बिपाशा बसु की पोल पट्टी खुल गई। इस वीडियो में पूछा गया था कि कौन कम नहाता है, इसका करण सिंह ग्रोवर ने बिपाशा बसु के मुंह पर तकिया मार के दिया था। बिपाशा भी करण के इस जवाब से हैरान रह गई थीं।

आपको बता दें कि करण ने पहली शादी 2 दिसंबर 2008 को एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से की थी लेकिन केवल 10 महीने में ही ये रिश्ता खत्म हो गया और दोनों अलग हो गए। इसके बाद करण ने 09 अप्रैल 2012 को एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से शादी की, लेकिन करण की ये शादी भी ज्यादा समय तक नहीं टिक सकी और साल 2014 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद करण की जिंदगी में आईं एक्ट्रेस बिपाशा बसु और साल 2016 में दोनों ने शादी कर ली। बिपाशा और करण की लव- स्टोरी काफी दिलचस्प है।

करण और बिपाशा ने साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'अलोन' में साथ काम किया था। साथ काम करते हुए दोनों का नाम जुड़ने लगा। बताया जाता है कि शुरुआत में फिल्म के प्रमोशन के लिए दोनों के अफेयर चला। करण के बर्थडे के मौके पर बिपाशा ने गोवा का सरप्राइज ट्रिप प्लान किया। बिपाशा बसु ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो कभी शादी नहीं करना चाहती थीं। एक्ट्रेस ने कहा था- 'मैं शादी में विश्वास रखती थी लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं शादी करूंगी। जब करण ने मुझे प्रपोज किया तो मेरा रिएक्शन था.. 'तुम ये क्या कह रहे हो?'' करण और बिपाशा 31 दिसंबर की रात थाईलैंड में थे और इस दौरान करण ने एक रिंग के साथ एक्ट्रेस को प्रपोज किया था।