Hindi News

indianarrative

Aishwarya Rai की ये तीन हसीनाएं हैं कट्टर दुश्मन, शक्ल देखना तो दूर नाम सुनना भी नहीं करती पसंद

courtesy google

बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन आज  48 साल की हो गई हैं। ऐश्वर्या राय का जन्म 1 नवंबर 1973 को कर्नाटक के मैंगलोर में हुआ था। जब वो 9वीं क्लास में थीं, तब उनको कैमलिन कंपनी की ओर से मॉडलिंग का ऑफर मिला था। इसके कोक, फूजी और पेप्सी समेत ऐश्वर्या कई बड़े मॉडलिंग प्रोजेक्ट करने लगी। साल 1994 में ऐश्वर्या ने मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया था। मिस वर्ल्ड बनने के बाद ऐश्वर्या राय को इंडस्ट्री से भी ऑफर आने लगे।

एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने बताया कि मैंने फिल्म इंडस्ट्री से पीछे हटते हुए मिस इंडिया में हिस्सा लेने का फैसला किया था। अगर मैं मिस इंडिया में भाग नहीं लेती तो शायद राजा हिंदुस्तानी मेरी पहली फिल्म होती। उन्होंने साल 1997 में आई मणि रत्नम की फिल्म ईरुवर से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसी साल एक्ट्रेस बॉलीवुड फिल्म 'और प्यार हो गया' में नजर आई थीं। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकीं थीं। राजा हिंदुस्तानी ठुकराने के बाद ऐश्वर्या आमिर के कहने पर इस फिल्म के प्रीमियर में पहुंची थीं।

ऐश्वर्या को डर था कि कहीं प्रीमियर में पहुंचने से इंडस्ट्री के लोग उनसे नाराज न हो जाएं। यहीं उनकी पहली बार संजय लीला भंसाली से हुई थी। संजय ने अपनी फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के लिए लीड एक्ट्रेस की तलाश में थे। पहले इस रोल में भंसाली करीना कपूर या मनीष कोइराला को लेना चाहते थे, लेकिन जब उनकी ऐश से मुलाकात हुई तो उन्होंने अपना मन बदल लिया। 1999 में रिलीज हुई फिल्म हम दिल दे चुके सनम ऐश्वर्या के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। उनके फिल्मी करियर के दौरान फैंस और दोस्तों के साथ-साथ कई दुश्मन भी बने।

इसमें करीना का नाम टॉप पर हैं। करीना कपूर खान और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच दुश्मनी तभी से शुरु हुई जब अभिषेक बच्चन ने करिश्मा से सगाई तोड़ने के बाद ऐश से शादी की थी। इसके बाद से ही दोनों हसीनाओं के बीच कभी नॉर्मल रिश्ते नहीं रहे। दोनों की ये दुश्मनी इनके मीडिया इंटरव्यूज के दौरान भी छलक जाती है। रानी मुखर्जी और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच दुश्मनी है, वो इसलिए, क्योंकि शाहरुख खान स्टारर फिल्म चलते-चलते से रातों-रात उन्हें रिप्लेस कर दिया था। अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने एक दफा ऐश्वर्या राय बच्चन को इंटरव्यू के दौरान आंटी बोल दिया था। बस तभी से इनकी दुश्मनी चालू है।