Hindi News

indianarrative

Kusu Kusu Song: दिलकश अदाओं से चुरा ले गई फैंस का दिल, ‘कुसु कुसु’ में नोरा फतेही ने दिखाए सिजलिंग डांस मूव्स

courtesy google

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार की आने वाली फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' का इंतजार फैंस बड़ी ही बेसब्री के साथ कर रहे हैं। फिल्म के गाने सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस कड़ी में फिल्म का नया गाना 'कुसु कुसु' भी रिलीज हो चुका हैं। ये गाना फिल्म का स्पेशल सॉन्ग हैं। इस गाने में नोरा फतेही जबरदस्त ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। नोरा का ग्लैमरस अंदाज देखते ही बन रहा हैं।उनकी अदाएं एक बार फिर फैंस को दीवाना कर रही है। नोरा हमेशा ही अपने आइटम नंबर से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहती हैं।

दिलबर और एक तो कम जिंदगी जैसे शानदार गानों के बाद नोरा का ये तीसरा सिजलिंग डांस नंबर है। इस गाने को जारा खान और देव नेगी ने अपनी आवाज दी है। वहीं, कुसु कुसु के लिरिक्स तनिष्क बागची ने लिखे हैं। गाने में नोरा फतेही के डांस मूव्स बहुत ही शानदार हैं। गाने का म्यूजिक भी सुनने में काफी अच्छा है। इतना ही नहीं, गाने में एक झलक जॉन अब्राहम की भी देखने को मिल रही हैं। इस गाने को लेकर नोरा फतेही ने कहा- 'सत्यमेव जयते का मेरे जीवन में खास स्थान है और मैं सत्यमेव जयते 2 का भी हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। दिलबर की सफलता के बाद, दिलरुबा के साथ वापस आना बहुत अच्छा अहसास है।'

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

गाने में नोरा फतेही गोल्डन और ब्लैक ड्रेस में देखी जा सकती हैं। नोरा का कुसु कुसु रिलीज होने वाली फिल्म का पहला गाना नहीं होगा। 'मेरी जिंदगी है तू'  पिछले हफ्ते रिलीज हुई थी। गाने में जॉनो को दिखाया गया है। इस बीच, फिल्म में जॉन को हाई-ऑक्टेन एक्शन करते हुए ट्रिपल भूमिका निभाते हुए दिखेंगे। जॉन और दिव्या के साथ, फिल्म में गौतमी कपूर भी हैं। यह फिल्म 25 नवंबर को रिलीज होगी।