Hindi News

indianarrative

Little Champs Winner: 9 साल की जेटशेन दोहना ने जीती ट्रॉफी, मिली इतने लाख की प्राइज मनी

Sa Re Ga Ma Pa Little Champs 9 Winner

Little Champs Winner: टीवी सिंगिंग रिएलिटी शो ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स’ के सीजन 9 को अपना विनर मिल चुका है। 22 जनवरी 2023 को शो का ग्रैंड फिनाले था, इस सीजन की ट्रॉफी सिक्किम की रहने वाली 9 साल की जेटशेन दोहना लामा (Jetshen Dohna Lama) ने अपने नाम की है। जालंधर के रहने वाले हर्ष सिकंदर (Harsh Sikander) फर्स्ट रनर-अप बने हैं और ज्ञानेश्वरी गाडगे को सेकेंड रनर-अप अनाउंस किया गया।

सिक्किम की जेटशेन बनीं विनर

9 साल की जेटशेन दोहना लामा को ट्रॉफी के साथ मोटी प्राइज मनी मिली। उन्हें प्राइज मनी के रूप में 10 लाख रुपये मिले। जेटशेन ने शो में अपनी मधुर आवाज से सभी का दिल जीत लिया था। शो में आने वाले सभी गेस्ट उनकी आवाज के दीवाने हो जाते थे। ऑडियंस को भी जेटशेन की आवाज काफी पसंद थी। कम उम्र में जेटशेन ने सिक्किम का नाम रोशन किया है।

ये भी पढ़े: कचरे से बनी ड्रेस पहनकर थाईलैंड की एना सुएंगम Miss Universe भारत की लड़कियों पर पड़ी भारी

जेटशेन को बोला जाता था मिनी सुनिधि चौहान

जेटशेन ने महज 3 साल की उम्र में गाना शुरू किया था, उनकी आवाज इनी मधुर थी कि शंकर महादेवन उन्हें मिनी सुनिधि चौहान कहते थे। जीत के बाद जेटशेन ने स्टेटमेंट में कहा, यह मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है। कॉम्पटीशन बहुत कठिन था, क्योंकि सभी कंटेस्टेंट्स बहुत टैलेंटेड हैं। मुझे खुशी है कि मुझे उनके साथ स्टेज शेयर करने का मौका मिला।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zee TV (@zeetv)

प्राइज मनी से खरीदेंगी पपी

पिंकविला से बात करते हुए जेटशेन ने कहा कि वह प्राइज मनी के पैसों का क्या करेंगी।जेटशेन ने कहा कि वह प्राइज मनी से एक पपी खरीदेंगी और अपने घर में एक स्विमिंग पूल बनवाएंगी। जब जेटशेन से पूछा गया कि क्या वह मुंबई में ही रहेंगी। तब जेटशेन ने कहा कि वह सिक्किम जाकर अपनी पढ़ाई पूरी करेंगी।