Hindi News

indianarrative

Milind Soman की सुपर हॉट बॉडी देख Malaika Arora भूली लाज-शर्म, सरेआम कर डाली ऐसी हरकत, देखें वीडियो

courtesy google

मलाइका अरोड़ा और मिलिंद सोमन दोनों ही फिटनेस फ्रीक हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर फिटनेस टिप्स देते हैं। लेकिन क्या हो जब ये दोनों एक साथ काम करें। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमें मिलिंद सोमन की सुपर हॉट बॉडी देख मलाइका अरोड़ा अपने आप को रोक नहीं पाई और ऐसी हरकतें करने लगी, जिसे देख लोग हैरान रह गए। दरअसल, मिलिंद और मलाइका साथ में 'इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल' शो में नजर आ रहे हैं। दोनों ही इस मॉडलिंग शो के जज हैं। इनके साथ अनुषा दांडेकर भी शो का हिस्सा हैं।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 15: 'बिग बॉस 15' के दिखेगा 'ब्यूटी विद ब्रेन' का जलवा, कंटेस्टेंट बन ये हसिनाएं हुस्न और दिमाग से बिगाड़ेगी सबका काम, देखें प्रोमो

इस शो का एक वीडियो वायरल हो रहा हैं। वीडियो को मिलिंद सोमन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में मिलिंद शर्टलेस नजर आ रहे हैं, वो धोती पहन कर रैंप पर वॉक कर रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउड में मिलिंद सोमन स्टारर सुपरहिट गाना 'मेड इन इंडिया' बज रहा है। वीडियो में मिलिंद का टशन साफ देखने को मिल रहा है। मिलिंद सोमन का हॉट अंदाज देख मलाइका अरोड़ा खुद को रोक नहीं पाई और जोर-जोर से हूटिंग करने लगीं। उनके साथ ही अनुषा दांडेकर और बाकी कंटेस्टेंट भी चीखते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब देखा जा रहा हैं।

यह भी पढ़ें- IPL 2021RCB vs KKR: मुंबई इंडियंस की लुटिया डुबोने में लगा ये खिलाड़ी,  विकेट लेने के बाद बौखलाया, क्रिकेटर की दी गालियां

इस वीडियो को मिलिंद सोमन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा- 'और 26 साल बाद…एक बार फिर…' इस वीडियो को देखने के बाद मिलिंद की पत्नी अंकिता कंवर ने भी कमेंट किया है। उन्होंने कमेंट में लिखा- 'ये कैसे लीगल हो सकता है कि तुम हमेशा इतने हॉट लगो।' मिलिंद के पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं.वर्कफ्रंट की बात करें तो मिलिंद सोमन को आखिरी बार 'पौराशपुर' में देखा गया था। एक्टर के रोल को काफी पसंद भी किया गया था।