Hindi News

indianarrative

तलाक की खबरों पर आया Priyanka Chopra की मां का रिएक्शन- देखिए क्या है पूरी सच्चाई

तलाक की खबरों पर आया Priyanka Chopra की मां का रिएक्शन

बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में अपनी अदाकारी से जलवा बिखेरने वाली प्रियंका चोपड़ा को लेकर इस वक्त पति निक जोनस संग तलाक की खबरें तेज हो गई है। प्रियंका चोपड़ा ने जैसे ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट प्रोफाइल से अपना सरनेम 'जोनस' हटाया वैसे ही दोनों के बीच तलाक की खबरें तेज हो गई। सोशल मीडिया से लेकर हर जगह यही सवाल है कि, क्या दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है, आखिर क्या वजह है कि ये दोनों इतना जल्दी तलाक ले रहे हैं। इन सब सवालों का जवाब प्रियंका चोपड़ा की मां ने दिया है और बताया है कि क्या है पूरी सच्चाई।

यह भी पढ़ें- सलीम खान ने की दूसरी शादी तो 10 साल के थे सलमान खान

इंस्टाग्राम से प्रियंका ने अपना सरनेम क्यों हटा दिया है इसकी वजह अभी तक एक्ट्रेस ने नहीं बताई है। इन सब अफवाहों के बीच प्रियंका चोपड़ा की मां ने इसे बकवास बताया है। एक न्यूज चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, ये सब बकवास बातें हैं, अफवाहों को ना फैलाएं। हालांकि, वैसे भी प्रियंका ने अपना सरनेम हटाया है लेकिन वो निक को फॉलो कर रही हैं और सरनेम हटाने के बाद उनके पोस्ट को लाइक भी कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra और Nick Jonas का रिश्ता टूटने वाला है!

तलाक की खबरों के बीच निक ने अपना एक वर्कआउट का वीडियो शेयर किया जिसे प्रियंका ने भी लाइक किया है। हालांकि, इसके बाद भी फैंस इस कन्फयूजन में हैं कि एक्ट्रेस ने अपना सरनेम क्यों हटाया है और उम्मीद है कि अभिनेत्री जल्द ही इस बात का खुलासा करेंगे। बताते चलें कि, कुछ ही दिनों पहले प्रियंका ने निक के साथ दिवाली सेलिब्रेट किया था।