Hindi News

indianarrative

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने सेलिब्रेट की दिवाली, नुसरत जहां ने गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वाली साड़ी पहन की लक्ष्मी पूजा

courtesy

देशभर में कल दिवाली मनाई गई। दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इस कड़ी में बॉलीवुड स्टार भी अपने दिवाली के जश्न की तस्वीरें शेयर की। बात करें अगर प्रियंका चोपड़ा और नुसरत जहां की तो दोनों ने धूमधाम से दिवाली मनाई। प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में रहकर पति निक जोनस के साथ दिवाली मनाई। प्रियंका ने लॉस एंजेलिस वाले घर पर लक्ष्मी पूजा की। इस खास मौके पर प्रियंका और निक दोनों ही ट्रेडिशनल वेयर में नजर आए। सिर पर पल्लू और मांग में सिंदूर भरे प्रियंका ने पीले रंग की साड़ी पहनी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आईं। वहीं, निक सफेद रंग के कुर्ते-पायजामे में हैंडसम दिखाई दिए। 

प्रियंका ने पूजा करते हुए कई सारी फोटोज शेयर की हैं। उनके इस इंस्टाग्राम पोस्ट को अब तक 13 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। एक्ट्रेस ने फोटो कैप्शन में लिखा है- 'या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः । देवी महालक्ष्मी के आशीर्वाद से हम उनकी कृपा को अपने घर में आमंत्रित करते हैं। दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।' वहीं नुसरत जहां ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर दो फोटोज शेयर की। उनके साथ उनके ब्वॉयफ्रेंड और एक्टर यश दासगुप्ता भी नजर आए।

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by Nusrat (@nusratchirps)

नुसरत ने पर्पल कलर की साड़ी पहनी है जिस पर गोल्डन एम्ब्रॉयडरी का काम है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग इयररिंग्स कैरी की और बालों को खुला रखा है। वहीं यश दासगुप्ता ने पर्पल कलर का कुर्ता और व्हाइट पैजामा पहना हुआ है। नुसरत बेटे को गोद में लेकर बैठी हुई हैं। एक अन्य तस्वीर में नुसरत जमीन पर दीयों के बीच बैठी हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'हैप्पी दिवाली।'