Hindi News

indianarrative

Priyanka Chopra ने इस खास शख्स के कहने पर इंस्टाग्राम से हटाया ‘Jonas’ सरनेम, देखें आखिर कौन है ये?

courtesy google

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति अमेरिकी सिंगर निक जोनस एक बार फिर से सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस बार वो अपने तलाक को लेकर चर्चाओं में है। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने पति का सरनेम जोनस हटा लिया है। जिसके बाद लोग कयास लगा रहे है कि प्रियंका और निक के बीच जल्द तलाक होने वाला है। प्रियंका मीडिया के सामने कई बार अपना नाम प्रियंका निक जोनस बताती आई है। प्रियंका हमेशा गर्व के साथ अपने नाम में 'जोनस' लगाती है। ऐसे में प्रियंका का सरनेम में जोनस हटाना लोगों को कुछ समझ नहीं आया।

सोशल मीडिया पर तलाक की चर्चा तेज होने लगी तो इन्हें शांत करने प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा मीडिया के सामने आई। एक न्यूज चैनल से बात करते हुए बताया कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच सबकुछ ठीक है। उनका रिश्ता बिल्कुल सही चल रहा है। मधु चोपड़ा ने अपील की, कि इंटरनेट पर उनकी बेटी की तलाक की अफवाहों पर जोर न दिया जाए। वहीं तलाक की खबरों के बीच प्रियंका ने भी निक जोनस के 'जिम इंस्टाग्राम पोस्ट' पर कमेंट किया था। प्रियंका ने कमेंट किया- 'मैं तुम्हारी बाहों में मरना चाहती हूं निक'…

कुछ लोगों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा द्वारा पति का सरनेम जोनस हटाए जाने के पीछे 'ज्योतिष' की सलाह है। एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि वो ज्योतिष शास्त्र में यकीन करती है, इसलिए ज्यादातर काम वो ज्योतिष की सलाह पर ही करती है। आपको बता दें कि इन दिनों खबर आई थी कि प्रियंका चोपड़ा के हाथ से कुछ प्रोजेक्ट्स छिन गए है। जिसके बाद से वो काफी परेशान थी, ऐसे में लोगों का मानना है कि अपने करियर को और ऊंचाईयों पर पहुंचाने के लिए प्रियंका ने ज्योतिष के कहने पर ही अपने नाम से 'जोनस' सरनेम को अलग किया है।