Hindi News

indianarrative

उदयपुर में इस महीने राघव-परिणीति लेंगे सात फेरे, कब शुरू होंगे प्री-वेडिंग फंक्शन, जानें सारी डिटेल

शादी के बंधन में बंधेंगे राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा

Raghav chadha and Parineeti chopra : बॉलीवुड अदाकारा परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। साथ ही फैंस भी इस जोड़ी को साथ देखने के लिए बेताब है। खैर, अब फैंस का इंतजार खत्म होते हुए परिणीति और राघव इसी महीने शादी करने वाले है। दोनों परिवार तैयारियों जोरो-शोरो से लगे हुए हैं। खबर है कि शादी में सिर्फ फैमिली और कुछ खास दोस्त ही शामिल होंगे।

उदयपुर में लेंगे सात फेरे

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव की शादी उदयपुर के 5 स्टार होटल में होगी। शादी उदयपुर के द ओबेरॉय उदयविलास होटल में होने वाली है। कपल 25 सितंबर को सात फेरे लेंगे। वहीं अब शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @parineetichopra

इस दिन होगी हल्दी-मेहंदी

परिणीति-राघव के शादी की प्री-वेडिंग फंक्शन दो दिन पहले यानी 23 सितंबर से शुरू हो जाएंगे। 23 सितंबर को कपल की हल्दी सेरमनी, मेहंदी और संगीत होगा। शादी में शामिल होने के लिए रिश्तेदार फैमिली और दोस्त 22 सितंबर को ही उदयपुर पहुंच जाएंगे। जानकारी के अनुसार, कपल के फेरे दिन में होंगे और रात को पार्टी होगी। इस दौरान बहन प्रियंका और निक भी इस शादी में शामिल होने वाले हैं। खबरों की मानें तो 200 गेस्ट से ज्यादा के लिए व्यवस्था की जा रही है, जिसमें से 50 VVIP गेस्ट होंगे।

ये भी पढ़े: Parineeti को ऐसे हुआ था राघव से प्यार, तस्वीरें शेयर कर बताई अपनी लव स्टोरी

लिया महाकाल का आशीर्वाद

मालूम हो परिणीति और राघव ने मई में सगाई की थी। हाल ही में उज्जैन के महाकाल मंदिर में दोनों ने भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया था। महाकाल के दर्शन करने के बाद परिणीति और राघव की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।