Hindi News

indianarrative

ये हैं Birthday Boy रणवीर सिंह के अजीब Looks, जिनसे एक्टर ने बटोरी जमकर सुर्खियां

Ranveer Singh turns 37

बॉलीवुड में बेहद कम समय में अपनी अलग पहचान कायम करने वाले रणवीर सिंह आज अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। फिल्मों में उनका अतरंगी फैशन और जबरदस्त जोश फैंस को काफी ज्यादा लुभाता है, हालांकि, रियल लाइफ में कई बार उनका अजीबोगरीब फैशन सेंस लोगों को हैरान करने वाला भी होता है। खासतौर पर उनका कूल डूड लुक युवाओं को बेहद पसंद अत है और वे उन्‍हें फॉलो करते हैं।

'बैंड बाजा बारात' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले रणवीर सिंह आज बॉलीवुड के नंबर वन स्टार्स की लिस्ट में शुमार हैं। एक्टर ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं।  वो अपने काम में जितना माहिर हैं, उतना ही अतरंगी फैशन सेंस को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। आज रणवीर सिंह के बर्थडे के मौके पर आपको उनके कुछ ऐसे ही लुक्स की झलक दिखाएंगे। तो आइए डालते हैं उनकी तस्वीरों पर एक नजर।

ये भी पढ़े:  Miss India 2022: कौन हैं मिस इंडिया सिनी शेट्टी जिन्होंने 31सुंदरियों को पीछे छोड़ इस स्पेशल खिताब को किया अपने नाम?

इस फोटो में रणवीर सिंह ब्लू कलर का ट्रैक सूट पहने नजर आ रहे हैं। इसके साथ एक्टर ने गोल्ड की जूलरी पहनी है साथ ही विग भी लगाया है। इसके अलावा अभिनेता ने एक ब्लैक हैंडबैग भी कैरी किया है। 

वहीं दूसरी फोटो में रणवीर सिंह डॉटेड प्रिंट वाली शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। उनके इस लुक के साथ ही कैप और सनग्लास काफी जंच रहे हैं।

इसी कड़ी में रणवीर सिंह के अगले लुक की बात करे तो उनका ये स्‍टाइल वाकई कमाल का है। रणवीर का यह अंदाज ही उन्हें औरों से अलग बनाता है। 

इस फोटो में उन्होंने कोट-पेंट पहन हुआ है और ऊपर से चोटियां बनाई हुई है। गॉगल लगाए उनके इस स्‍टाइल पर क्‍या कहेंगे आप?