Hindi News

indianarrative

Rekha Birthday: गिरवी घर को छुड़ाने के लिए रेखा ने किया था B ग्रेड फिल्मों में काम, ‘कामसूत्र’ में Nude सीन देकर मचाया था तहलका

courtesy google

बॉलीवुड पर राज करने वाली मशहूर एक्ट्रेस रेखा आज 67वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। रेखा का फिल्मी सफर वैसे तो तमिल फिल्म से शुरू हुआ था लेकिन उन्हें असल पहचान बॉलीवुड से मिली। रेखा को तीन बार फिल्मफेयर और एक बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। रेखा को पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा था जब उन्हें घर चलाने के लिए बी ग्रेड फिल्मों में करना पड़ा। रेखा की मां पर काफी कर्ज था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेखा को अपने पिता से नफरत करती करती थीं। इसके वजह ये थी कि वो रेखा को अपनी बेटी मानने से इंकार करते थे।

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by Rekha (@legendaryrekha)

रेखा के माता-पिता तमिल इंडस्ट्री के सुपरस्टार थे। कहा जाता है रेखा का जन्म हुआ था, तब उनके माता-पिता की शादी नहीं हुई थी। रेखा के पिता ने चार शादियां की थीं, लेकिन उन्होंने कभी भी उनकी मां से शादी नहीं की। यहां तक कि वो रेखा को अपना खून भी नहीं मानते थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रेखा को अपने पिता से इतनी नफरत थी कि वो उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुईं। गिरवी घर को छुड़वाने के लिए रेखा ने बी ग्रेड फिल्म 'प्राण जाए पर वचन ना जाए', 'कामसूत्र' जैसी फिल्मों में काम करना पड़ा।  इस फिल्म में सुनील दत्त लीड रोल में थे।

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by Rekha (@legendaryrekha)

फिल्म में एक्सपोज करती रेखा के पोस्टर्स को देख उस समय काफी हंगामा मचा था। फिल्म में रेखा तवायफ के रोल में नजर आई थीं। रेखा के तालाब में नहाने और बिना कपड़ों के बाहर आने के सीन ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। रेखा अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में रही।

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by Rekha (@legendaryrekha)

एक इंटरव्यू में रेखा ने कहा था कि, 'जिस वक्त मुझे पता चला कि अमित जी को दो अंजाने में काम किया दिया जा रहा है मैं घबरा गई थी। जब मैंने उनके साथ काम किया तो ये अनुभव ऐसा था जो पहले कभी नहीं देखा। एक ही इंसान में इतनी सारी खूबियां कैसे हो सकती है। मेरा उनसे कोई निजी कनेक्शन नहीं था और ना ही हम कोई कपल थे। हालांकि मैं इस बात से इनकार नहीं कर सकती कि मैं उनसे प्यार नहीं करती हूं। मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं। आप दुनिया भर का प्यार ले लीजिए और उसमें थोड़ा और मिला दीजिए, उनके लिए मै वैसा महसूस करती हूं।'