Hindi News

indianarrative

सलमान खान को लेकर सामने आई बुरी खबर, बॉलीवुड के ‘टाइगर’ को जहरीले सांप ने काटा, जानें अब कैसी है हालत

courtesy google

सलमान खान को जुड़ी एक बुरी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बॉलीवुड के टाइगर यानी सलमान खान को सांप ने काट लिया है। जानकारी के मुताबिक, सलमान को बीती रात पनवेल स्थित अपने फॉर्म हाउस पर सांप ने काटा है। इसके बाद एक्टर को नवी मुम्बई के कामोठे इलाके के एमजीएम (महात्मा गांधी मिशन) अस्पताल में भर्ती किया। उपचार के बाद सलमान को डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। सलमान सुबह 9 बजे अपने फार्म हाउस लौटे। उनकी तबियत अब ठीक बताई जा रही है।

सलमान क्रिसमस मनाने परिवार और दोस्तों के साथ अपने फार्म हाउस पहुंचे थे। गौरतलब है कि यह इलाका पहाड़ियों और वन क्षेत्र से घिरा हुआ है। सांप, अजगर इस परिसर में अक्सर दिखते हैं। सलमान खान की हालत खतरे से बाहर है और वो जल्द ही रीकलर कर रहे हैं। फिलहाल सलमान खान की हालत ठीक बताई जा रही है। फिलहाल सलमान खान अपने फार्महाउस पर ही हैं।