Hindi News

indianarrative

Sapna Choudhary के करवाचौथ लुक के कायल हुए फैन, लाल लहंगे में दिखाया हरियाणवी अंदाज

courtesy google

कल यानी 24 अक्टूबर को देशभर में करवाचौथ का त्योहार मनाया गया। सेलेब्स ने भी इस त्योहार को जमकर मनाया। हरियाणवी स्टार सपना चौधरी ने अपने पति वीर साहू के साथ करवा चौथ मनाया। ये सपना का दूसरा करवा चौथ था। दूसरे करवा चौथ की तस्वीर सपना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। तस्वीरों में सपना रेड कलर के लहंगे में एक दुल्हन की तरह नजर आ रही हैं, वहीं उनके पति क्रीम कलर के कुर्ते पाजायमे में दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Sarkari Naukri: इस बैंक ने निकाली 4135 पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन, जानें कैसे होगा सलेक्शन  

सपना की इन तस्वीरों पर उनके चाहने वाले जमकर प्यार लुटा रहे हैं। सपना की तस्वीरों पर फैंस लगातार कमेंट कर उनकी खूबसूरती की तारीफ भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि 'बिग बॉस' के बाद से उनकी पॉपुलैरिटी पहले से काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक अब सपना छा चुकी हैं और उन्होंने अपना एक अलग पहचान बना लिया है।

यह भी पढ़ें- Rajinikanth काले रंग के कारण कई बार हुए रिजेक्ट,  Thalaiva बन पाई शान और शोहरत, जानें उनकी जिंदगी का सफर      

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सपना की वीर के साथ उनकी कोर्ट मैरिज हुई थी और कोर्ट मैरिज से करीब एक महीने पहले उन्होंने वीर के साथ पूर्वांचल के बलिया जिले में सांकेतिक शादी की थी। खबरों की मानें तो, सपना चौधरी और वीर साहू पिछले 4 सालों से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। वीर साहू पेशे से सिंगर, कंपोजर, लिरिसिस्ट और एक्टर हैं और उन्‍हें हरियाणा का बब्बू मान कहा जाता है। सपना चौधरी की तरह वीर साहू भी जाट कम्युनिटी से हैं।