Hindi News

indianarrative

इस सेलिब्रेटी संग सात फेरे लेंगी Sonakshi Sinha, सलमान खान के रिश्तेदार बन जाएंगे शत्रुघन सिन्हा

courtesy google

विराट कोहली और सलमान खान के बेस्ट फ्रेंड से सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही शादी करने वाली है। सोशल मीडिया पर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड से शादी करने की खबर तेजी से फैल रही है। खबरों की मानें तो सोनाक्षी जल्द ही बंटी सजदेह के संग सात फेरे लेंगी। लंबे समय के साथ सोनाक्षी सिन्हा का नाम बंटी सजदेह के साथ जोड़ा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- रणवीर सिंह की '83' टीजर को देख लगे 'इंडिया जिंदाबाद' के नारे, लौटे भारतीय क्रिकेट के ऐतिहासिक पल

बंटी सजदेह का खान परिवार से खास ताल्लुक रखता है। बंटी, सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान की पत्‍नी सीमा खान के भाई हैं यानी वो सोहेल खान के साले साहब हैं। वहीं सलमान खान का बेस्ट फ्रेंड भी है। बंटी का भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली से भी खास नाता है। बंटी सजदेवा कॉर्नर स्टोन कंपनी के सीईओ हैं। इसी कंपनी में दिशा सालियान भी काम किया करती थीं, जो दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर थीं। बंटी ने विराट कोहली को भी बड़े-बड़े ऐड दिलाए हैं।

यह भी पढ़ें- इमरान खान ने पाकिस्तान को बनाया कंगाल! सरकार आने के बाद 70% बढ़ा कर्ज का भार

बताया जाता है कि बंटी सजदेह की शादी हो चुकी है और उनकी शादी 2009 में अंबिका चौहान से गोवा में हुई थी। इनकी डेस्टिनेशन वेडिंग में सलमान ने सरप्राइज एंट्री की थी, लेकिन ये शादी ज्यादा वक्त तक नहीं चली। चार साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया। बंटी का नाम सोनाक्षी से पहले सुष्मिता सेन, दिया मिर्जा, नेहा धूपिया और समीरा रेड्डी जैसी एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है. खबरों की मानें तो बंटी और सोनाक्षी साल  2012 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इंडस्ट्री में बंटी की पहचान स्पोर्ट्स और सेलिब्रिटी मैनेजर के तौर पर है।