Hindi News

indianarrative

OMG-2 का ट्रेलर रिलीज। ‘शिव’ जाने कौन करेगा पंकज त्रिपाठी की मदद?

OMG-2 का ट्रेलर रिलीज

बॉलीवुड का बहुप्रतिक्षित फिल्म OMG-2 का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो ही गया। अक्षय कुमार ‘ओह माइ गॉड-2’ को लेकर एक बार फिर अपने फैंस के बीच आ रहे हैं। गदर 2 के साथ पंगा लेने वाले अक्षय कुमार की ओह माय गॉड-2 के ट्रेलर का ऑडियंस को एक लंबे समय से इंतजार था। अब फैंस का ये इंतजार खत्म हुआ।

फिल्म में इसबार अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की सुपरहिट जोड़ी है। हालांकि ट्रेलर में पंकज त्रिपाठी खुद का ही केस लड़ते दिखे हैं।ट्रेलर रिलीज के साथ ही अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म ‘OMG-2’ जल्द ही सिनेमाघरों में अपनी धमक देने वाला है। ये सिनेमा 2012 में परेश रावल स्टारर फिल्म का सीक्वल है।

बीते मंगलवार को मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज की घोषणा की थी। अब फाइनली अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर सोशल ड्रामा ‘OMG-2’ का ट्रेलर ऑडियंस के सामने आ चुका है। जिसमें सीधे और सरल रूप से एक अहम मुद्दे को दुनिया के सामने लाया गया है।

ओह माय गॉड में परेश रावल को कोर्ट रूम में कान्हा बनकर अक्षय मदद करते हैं। जबकि इस सीक्वल में परेश रावल की जगह पंकज त्रिपाठी हैं, जो खुद का केश लड़ते हैं औऱ अक्षय कुमार शिव बनकर उनकी मदद करते दिखाई देते हैं।

ट्रेलर की शुरुआत होती है शिव की आकृति से, जो अपने सबसे प्रिय नंदी को ये बताते हैं कि उनके भक्त पर एक बहुत बड़ी विपदा आने वाली है और वह शिव गण में से किसी एक को लेकर जाए, जो उनकी मदद कर सकें।

इसके बाद शुरू होती है कहानी, जहां कोर्ट में आरोपी पंकज त्रिपाठी खुद का ही केस लड़ते हुए नजर आते हैं। जिनका एक साधारण से परिवार है, लेकिन स्कूल में उनके बेटे के साथ घटी एक घटना उनकी जिंदगी बदल देता है।

पंकज त्रिपाठी का बच्चा बदनामी के डर से सुसाइड करने जाता है, जिसके बाद अपने बेटे को दुनिया की नजरों में सही साबित करने के लिए खुद ही पंकज त्रिपाठी वकील बनकर केस लड़ते हैं और साथ ही अपने बेटे को अंधकार से बाहर निकालने की गुहार लगाते हैं।

शिव के रूप में अक्षय कुमार कर रहे हैं पंकज त्रिपाठी की मदद

OMG 2 में अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी के साथ यामी गौतम भी भूमिका निभा रही है। हालांकि यामी गौतम पंकज त्रिपाठी के खिलाफ केस में पैरवी कर रही है। हालांकि ट्रेलर में डायलॉग और किरदार को लेकर सस्पेंश रखा गया है। अमित राय के निर्देशन में बन रहे ‘ओह माय गॉड-2’ 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। जो इसी हफ्ते रिलीज हो रही फिल्म गदर-2 से टकराएगी।

यह भी पढ़ें-प्रोडक्शन डिजाइनर Nitin Desai ने की खुदकुशी! ‘देवदास’ और ‘लगान’ के बाद जीते थे 4 राष्ट्रीय पुरस्कार।