Hindi News

indianarrative

विवेक अग्निहोत्री बोले- ‘दिल्ली कितने सालों से भारत को बर्बाद कर रही…’ The Delhi Files में खुलेंगे कई राज

विवेक अग्निहोत्री बोले- 'दिल्ली कितने सालों से भारत को बर्बाद कर रही

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कुछ दिनों पहले तक एक फिल्म ने देश के साथ पूरी दुनिया में धमाका मचाया। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' जो 1990 में कश्मीरी हिंदुओं के खिलाफ घाटी में हुए अत्याचारों को दिखाया गया है। ये फिल्म कट्टरपंथियों के हलक से नहीं उतरी। क्योंकि, इसमें उनकी सच्चाई दिखाई गई है जिसके चलते वो बौखला उठे। इस फिल्म को लेकर कई लोगों ने जमकर विरोध किया लेकिन, सच्चाई कहां छुपती और दबती है। इस फिल्म के बाद अब विवेक अग्निहोत्री ने एलान कर दिया है कि वो, द दिल्ली फाइल्स फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसे लेकर उन्होंने कहा है कि, दिल्ली कितने सालों से भार को बर्बाद कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने कई सारे और राजों के बारे में भी कहा है कि, फिल्म में दिखाया जाएगा।

फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री 'द दिल्ली फाइल्स' (The Delhi Files) के ऐलान के बाद से ही चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच चेन्नई पहुंचे विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म को लेकर अपनी बात रखी है। मीडिया में आ रही खबरों की माने तो, चेन्नई में विवेक अग्निहोत्री ने कहा, दिल्ली की फाइलें आपको तमिलनाडु के बारे में भी बहुत कुछ सच बताएगी। यह दिल्ली के बारे में नहीं है, यह दिखाता है कि दिल्ली कितने सालों से भारत को बर्बाद कर रही है। दिल्ली में देश पर किसने राज किया, कैसे उन्होंने मुगल राजाओं से लेकर अंग्रेजों से लेकर आधुनिक समय तक सब कुछ तबाह कर दिया। इतिहास को साक्ष्य और तथ्य आधारित होना चाहिए। यह कथा-आधारित नहीं होनी चाहिए।

इसके आगे उन्होंने यह भी कहा कि, भारत में समस्या यह है कि बहुत से लोग इतिहास को राजनीतिक और भारत के राजनीतिक एजेंडे के आधार पर लिखते हैं। ज्यादातर पश्चिमी धर्मनिर्पेक्ष एजेंडा रहा है और इसलिए हिंदू सभ्यता को हमेशा नजरअंदाज किया गया है, यह माना गया है कि हम कमजोर हैं और हमने जो कुछ भी सीखा है वह पश्चिमी शासकों या आक्रमणकारियों से है, इसलिए यह गलत है।