Hindi News

indianarrative

अगर घर में अचानक बढ़ने लगे चूहे तो हो जाएं सावधान, फैला सकते हैं ये जानलेवा बीमारी

चूहे के काटने की बीमारी

Rabies Disease: बीमारी कोई भी हो कब जान के लिए आफत बन जाये इसके विषय में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। इन्हीं में से एक रेबीज है। ये एक ऐसी बीमारी है जिसे लेकर लोगों को जागरूक रहना बेहद जरूरी है। दरअसल, इस बीमारी का कोई इलाज ही नहीं है ऐसे में इसे लेकर जागरूकता ही हमारी जान बचा सकती है. रेबीज के साथ खतरनाक बात यह है कि यह किसी भी जानवर इफेक्ट्स आपके पेट्स को भी हो सकती है साथ ही यह आपको भी अपना शिकार बना सकती है। इसलिए अक्सर जानवर के डॉक्टर सलाह देते हैं कि टाइम- टू-टाइम अपने पेट्स की वैक्सीन जरूर करवाएं।

दरअसल, घर में अक्सर कुछ ऐसे जीव आ जाते हैं जिन्हें न आप वैक्सीन दिलवा सकते हैं और न उसने बच सकते हैं। जी हां, हम यहां बात कर रहे हैं चूहे के बारे में। चूहे का घर में होना काफी ज्यादा खतरनाक होता है। आपके सामान के साथ-साथ आपके हेल्थ के लिए भी यह बेहद खतरनाक है। चूहे कहीं भी जाकर हुड़दंग मचा सकते हैं जैसे इलैक्ट्रॉनिक डिवाइस, कटी हुई तार, खाना, कपड़े आदि। कई बार तो चूहे इंसान को भी काट लेते हैं। खासतौर पर यह पैर का अंगूठा काटते हैं।

चूहें के काटने से रेबीज फैलता है?

आपकी जानकारी के लिए बता दें, केवल सांप या बिच्छू के डंक से ही जान नहीं जाती है।बल्कि चूहों के काटने की वजह से भी इंसान बीमार पड़ सकता है। यह छोटे जीव इंसान के सेहत के लिए काफी ज्यादा हानिकारक है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि चूहे के काटने से कई तरह खतरनाक इंफेक्शन हो सकते हैं। अगर इसका इलाज समय पर नहीं किया गया तो यह काफी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए जब भी घर में ज्यादा चूहे हो जाए तो उसे भगाने की कोशिश करें।

ये भी पढ़े: Rats Hacks: चूहों के आतंक से हैं परेशान तो अपनाएं ये टिप्स, एक बार में ही घर से हो जाएंगे गायब

चूहें से रेबीज होने का खतरा?

मालूम हो छोटे रोडेंट्स जैसे- गिलहरी, चूहा, गिनी पिग जैसे जानवर के काटने से रेबीज का खतरा उतना ज्यादा नहीं होता है, जितना की बड़े जानवरों के काटने से होता है। चूहा के काटने या खरोंचने से रैट फीवर हो सकता है। इनके टॉयलेट से लेप्टोस्पायरोसिस जैसी बीमारी फैल सकती है, जिसके कारण लिवर-किडनी खराब होने का खतरा बढ़ जाता है।