Hindi News

indianarrative

Health Tips: कपड़े धोने का तरीका भी कर सकता है बड़ी मुसीबत पैदा, तुरंत हो जाएं सतर्क

कपड़े धोने का सही तरीका

क्या कभी सोचा है कि  कपड़ों को धोने और सुखाने का गलत तरीका आपको बीमार कर सकता है। जी हां , अगर आप कपड़ों को बालकनी में या ऐसी जगह सुखाते हैं जहां धूप और शुद्ध हवा नहीं आती है तो इससे त्वचा और सांस संबंधी परेशानी हो सकती हैं।दरअसल, बारिश के मौसम में इंफेक्शन का खतरा और बढ़ जाता है। बारिश में गली या सीलन भरे कपड़ों से फंगल इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। आपकी ये छोटी-छोटी आदतें आपको बीमार कर सकती हैं। तो आइये जानते हैं कपड़े धोने और सुखाने में क्या सावधानी बरतनी चाहिए।

ज्यादा कपड़े इकट्ठा करना: ज्यादातर घरों में वॉशिंग मशीन हैं ऐसे में लोग रोजाना कपड़े नहीं धोते हैं। कई दिन तक गंदे कपड़े जमा करते हैं और फिर मशीन में एक साथ धोते हैं। इससे एक दूसरे के कपड़ों से इंफेक्शन होने का खतरा रहता है।

ज्यादा डिटरजेंट: अगर आप बहुत ज्यादा डिटरजेंट का इस्तेमाल करते हैं तो इससे शरीर पर एलर्जी, ड्राइनेस, जलन की शिकायत होने लगती है। वहीं कई बार कपड़ों का रंग भी हल्का होने लगता है।

 ये भी पढ़े: Dolo 650 : बुखार की दवाइयां तो बहुत हैं, पर डोलो-650इतनी हिट कैसे हो गई? जानिए क्या है पूरा माजरा?

घर में अंदर कपड़े न सुखाएं:  कुछ लोग घर के अंदर ही कपड़ों को सुखाते हैं। इससे कपडो़ं में नमी बनी रहती है। वहीं घर में नमी आने का खतरा भी रहता है।इससे फंगल इनफेक्शन हो सकता है जो आंखों के लिए खतरनाक है।

 कपड़ों में नमी से इंफेक्शन: कपड़ों को ठीक से नहीं धोने और सुखाने से कपड़ों में नमी बनी रहती है। इससे बैक्टीरिया रह जाते हैं, जो त्वचा पर स्किन डर्मेटाइटिस नाम की एलर्जी पैदा करते हैं।

 फंगल इंफेक्शन: अगर आपको फंगल इंफेक्शन हो रहा है या फिर त्वचा पर फोडे फुंसी हो रहे हैं तो इसकी वजह आपके कपड़ों की नमी भी हो सकती है। बैक्टीरियल इंफेक्शन कपड़ों को ठीक से नहीं सुखाने की वजह से भी हो सकता है।