Hindi News

indianarrative

Chandrayaan-3 की सफलता के बाद ISRO प्रमुख ने कही सूर्य मिशन को लेकर बड़ी बात!

Chandrayaan-3 की सफलता के बाद इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने सूर्य मिशन को लेकर कही बड़ी बात

Chandrayaan-3 मिशन की सफलता से जहां पूरा देश जश्न में डूबा हुआ है,भारत की इस सफलता पर पूरी दुनिया बधाई दे रही है वहीं ISRO प्रमुख ने सूर्य मिशन को लेकर बड़ी बात कही है। इसरो प्रमुख ने चन्द्रयान-3 की सफलता पर गदगद है,उन्होंने कहा है कि चन्द्रयान-3 की खुशी बयां नहीं कर सकता।

Chandrayaan-3 की सफलता के बाद पूरी दुनिया में भारत की वाहवाही हो रही है,अंतरिक्ष मिशन में लगे दुनिया भर के देश भारत और इसरो की खूब तारीफ कर रहे हैं।वहीं, इसको लेकर अब इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ का बयान सामने आया है। सोमनाथ ने कहा कि यह वर्णन करना बहुत मुश्किल है कि चंद्रयान मिशन की सफलता के बाद मेरे मन में क्या चल रहा था।

चन्द्रयान-3(Chandrayaan-3) मिशन की सफलता के बाद ISRO प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा, “यह वर्णन करना बहुत मुश्किल है कि मन में क्या चल रहा था। यह खुशी हो सकती है, यह उपलब्धि का सार हो सकता है और उन सभी को धन्यवाद देना हो सकता है, जिनका इसमें योगदान है।“

ISRO के निदेशक एस सोमनाथ ने सूर्य मिशन आदित्य एल-1 और गगनयान मिशन को लेकर भी बड़ी बात कही। उन्होंने कहा-“सूर्य के लिए आदित्य मिशन सितंबर में लॉन्च के लिए तैयार हो रहा है। गगनयान पर अभी भी काम चल रहा है। हम क्रू मॉड्यूल और क्रू एस्केप क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए संभवतः सितंबर या अक्टूबर के अंत तक एक मिशन करेंगे।”

बता दें कि बुधवार शाम 6.04 मिनट पर लैंडर ने सफलतापूर्वक चन्द्रमा की सतह पर सकुशल स्थापित हुआ। भारत चन्द्रमा पर सुरक्षित लैंड करने वाल दुनिया चौथा देश बन गया है। लैंडर करीब 3.84 लाख किमी से ज्यादा की यात्रा करने के बाद चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव में स्थापित हुआ है। इसके साथ ही करीब 615 करोड़ रुपए की लागत से Chandrayaan-3 मिशन का एक बहुत बड़ा काम सम्पन्न हो गया है।

यह भी पढ़ें-Chandrayaan-3: मिशन के सफलता पर आनंद महिंद्रा की अंग्रेजों को खरी-खरी,सुनकर आपका सीना हो जाएगा चौड़ा।