Hindi News

indianarrative

सियासी ईर्ष्या की आग में झुलस रहे Rahul Gandhi! लंदन से कर रहे India को बदनाम- कैंब्रिज में किस मुल्क से कर दी तुलना

राहुल गांधी किसके खिलाफ देश के या बीजेपी के?

लंदन के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में आइडियाज ऑफ इंडिया सेमिनार में राहुल गांधी ने कई ऐसे बयान दिए हैं जो देश के खिलाफ है। राहुल गांधी इस वक्त सत्ता पाने की आग में जल रहे हैं। क्योंकि, उन्होंने लद्दाख और डोकलाम के हालात की तुलना यूक्रेन से कर दी है। राहुल गांधी यही नहीं रुके वो यह तक कह दिए कि, भाजपा ने देश में केरोसिन छिड़क दिया है और अब बस एक चिंगारी लगाने की जरूरत है, फिर देश खुद जलने लगेगा। इसके साथ ही उनका यह भी कहना है कि, भारत में अभी लोकतंत्र की स्थिति अच्छी नहीं है।

राहुल गांधी यह सारे बयान ऐसे समय में दे रहे हैं जब देश में कोरोना महामारी के चलते मोदी सरकार ने ऐसे फैसले लिए जिसकी पूरी दुनिया ने तारीफ की। गरीबों को कल्याण के लिए पीएम मोदी की नीतियों की विदेश में जमकर तुलना की गई और उसे पालन करने की भी सलाह दी गई। यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लिए गए फैसले पर दुनिया ने तारीफ की। जिस लद्दाक की बात वो कर रहे हैं वहीं पर गलवान वैली में जब चीन भारत की सीमा में घुसने की दुस्साहस की तो यहां भारत के वीर जवानों ने चीन को ऐसा सबक सिखाया जो किसी सरकार में नहीं संभव हुआ था। गलावन घाटी में चीन के 40 सैनिकों की मौत हुई थी जबकि देश के 20 सपूतों के बलिदान की गाथा इतियाह में दर्ज हुआ।

राहुल गांधी लंदन में जाकर उस भारत को नीचा दिखा रहे हैं जिसने जम्मू-कश्मीर में खूनी खेल पर विराम लगा दिया। बीजेपी की सरकार आने के पहले तो घाटी में खून की नदियां बहती थी। कब किस जवान या नागरिक की मौत हो जाए किसी को नहीं पता। लेकिन, मोदी सरकार ने आतंक को यहां काबू किया और अपने जवानों को खूली छूट दे दी कि आतंक का खत्मा करे। आज घाटी के लोग विकास की राह पर हैं, बंदूक छोड़ हाथों में किताबें और कलम थाम ली है। राहुल गांधी ऐसे समय में बयान दे रहे हैं, जब पुलवामा और उरी अटैक का बदला भारत ने आतंकियों के घर में घुस कर लिया।

राहुल गांधी का कहना है कि, चीन ने लद्दाख और डोकलाम में यूक्रेन जैसे हालात कर दिए हैं, लेकिन सरकार इस पर एक्शन नहीं ले रही है। राहुल ने कहा कि सरकार इस मसले पर बोलने से भी डरती है। इसके आगे उन्होंने कहा कि, भाजपा देश में ध्रुवीक्ररण का केरोसिन छिड़क रही है। बस आपको एक चिंगारी लगाने की जरूरत है, फिर देश खुद जलने लगेगा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस समेत समूचे विपक्ष की लड़ाई सबसे पहले इसे रोकने की है। भारत में अभी लोकतंत्र की स्थिति अच्छी नहीं है। भाजपा के लोगों ने संवैधानिक पदों पर कब्जा कर लिया है। सभी सरकारी संस्थानों में पीछे से लोगों की एंट्री दी जा रही है। हम इन लोगों से लड़ रहे हैं।

राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत को नीचा दिखा रहे हैं। वो वहां से जाकर सरकार के खिलाफ बोल रहे हैं। चर्चा के दौरान उन्होंने बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधने का भी कोई मौका नहीं छोड़ा। राहुल ने कहा, हम मानते हैं कि भारत अपने लोगों के बीच बातचीत करता है। भाजपा और आरएसएस का मानना है कि भारत एक भूगोल है। यह एक 'सोने की चिड़िया' है, जिसका लाभ कुछ लोगों को वितरित किया जाना चाहिए। हम मानते हैं कि सभी की समान पहुंच होनी चाहिए। चाहे आप दलित हों या फिर ब्राह्मण। यही असली संघर्ष है।