Hindi News

indianarrative

Delhi Omicron Alert: कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच येलो अलर्ट जारी, लागू होंगी ये नई पाबंदियां

Delhi Omicron Alert: कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच येलो अलर्ट जारी

राजधानी दिल्ली में कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन का खतरा काफी तेजी से बढ़ रहा है। जिसे देखते हुए दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने हाई लेवल बैठक बुलाई और दिल्ली में लेवल वन येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस अलर्ट के सात ही कई सारी नई पाबंदियां भी लागू कर दी गई हैं। राजधानी में लगातार दो दिन तक संक्रमण दर 0.5% से ऊपर आ रहे थे। ऐसे में कोरोना संक्रमण दर 26 दिसंबर को 0.55% और 27 दिसंबर को 0.68% थी। जिसके चलते 'येलो अलर्ट' लागू करने का फैसला लिया हया है।

यह भी पढ़ें- 15-18 साल के किशोरों को लगेगी Covaxin vaccine, बूस्टर डोज के लिए इनते महीने का गैप जरूरी

अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि पिछले कुछ दिनों से कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। लेकिन डरने की जरूरत नहीं है, ज्यादातर मामले माइल्ड हैं। अस्पतालों की जरूरत नहीं पड़ रही है। डॉक्टर की भी जरूरत नहीं है। घबराने की जरूरत नहीं है, सरकार भी पहले से तैयार है। दिल्ली के सीएम ने कहा कि, हम नहीं चाहते की कोरोना फैले। इसलिए बार-बार कह रहे है कि कही भी जाओ तो मास्क ज़रूर पहनें। बहुत तस्वीरें आ रही हैं जहां लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं। कब क्या बंद करना है इसके लिये हमने कुछ समय पहले ग्रेडिड प्लान बनाया था। हमने कहा था कि .5 प्रतिशत से ज़्यादा होगा तो येलो अलर्ट होगा।

येलो अलर्ट जारी होती है कई चीजों पर प्रतिबंध लग सकता है। आलांकि अभी तक सरकार की ओर से आधिकारिक आदेश नहीं आया है। लेकिन माना जा रहा है इन कुछ चीजों पर प्रतिबंध लग सकता है।

यह भी पढ़ें- Omicron Variant cases: नए वेरिएंट का सबसे ज्यादा केस दिल्ली में, देखें देश में कितनी पहुंची संख्या

दुकानें और माल सुबह 10 से रात 8 बजे तक आड-इवन के आधार पर खुलेंगे।

साप्ताहिक बाजार एक जोन में केवल एक खुलेगा, जिसमें 50% दुकानदारों को ही इजाजत होगी।

मेट्रो और बसें 50% क्षमता पर चलेंगी।

रात 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा।

रेस्टोरेंट 50 % क्षमता के साथ सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक खुलेंगे

बार 50% क्षमता के साथ दोपहर 12 से रात 10 बजे तक खुलेंगे

सिनेमा हाल, मल्टीप्लेक्स, बैंक्वेट हाल, स्पा, जिम और एंटरटेनमेंट पार्क बंद रहेंगे

नाई की दुकान और सैलून खुले रह सकते हैं।