Hindi News

indianarrative

तिनकों जैसी टूट रही कांग्रेस, राहुल गांधी निकले भारत जोड़ो यात्रा लेकर

Congress cracks in Goa 8 MLAs join BJP

Goa: कांग्रेस के नेता राहुल गांधी इस वक्त अपने वरिष्ठ और आला नेताओं के साथ भारत जोड़ो यात्रा पर हैं।  वहीं उनकी कांग्रेस पार्टी तिनकों की तरह बिखरती जा रही है। टूटती-बिखरती कांग्रेस के साथ राहुल गांधी का मंसूबा केंद्र सरकार को हिलाने का है। इसलिए वो जम्मू कश्मीर से कन्याकुमारी तक यात्रा कर रहे हैं। इधर राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा ने केरल में डेरा डाला और उधर की गोवा (Goa) के कांग्रेस के 8 विधायक (Goa) बीजेपी में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस के लिए ये एक ऐसा झटका है जिससे उबरना उसके लिए बेहद ही कठिन है।

यह भी पढ़ें- Bharat Jodo के बहाने हिंदुओं से नफरत फैला रहे राहुल गांधी और कांग्रेस!

गोवा में कांग्रेस की फूट की खबरें पहले ही आ रही थी लेकिन, बुधवार को इसपर मुहल लग गई। प्रदेश विधानसभा में इसके कुल 11 में से आठ विधायक बीजेपी में शामिल हो गए। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माइकल लोबो समेत कांग्रेस के आठ विधायकों को सीएम प्रमोद सावंत की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल कराया गया। बीजेपी में जो कांग्रेस के विधायक शामिल हुए हैं वो हैं- दिगंबर कामत, माइकल लोबो, देलिलाह लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, एलेक्सियो सेक्विएरा और रूडोल्फ फर्नांडिस। इसके साथ ही इस दौरान मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि कांग्रेस के छोड़ो यात्रा की शुरुआत हो चुकी है।

दरअसल, गोवा में 40 विधानसभा सीटें और इसी साल फरवरी महीने में चुनाव हुए थे। राज्य में बीजेपी गठबंधन के पास 25 विधायक हैं तो वहीं कांग्रेस के पास 11 विधायक हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने यह दावा किया था कि, कांग्रेस के आठ विधायक उनकी पार्टी में बहुत जल्द शामिल होने वाले हैं। जैसे ही राहुल गांधी भारत यात्रा पर निकले वैसे ही उनके विधायक भी कांग्रेस छोड़ो अभियान की शुरुआत कर दिये। पार्टी में शामिल होते वक्त एक कांग्रेसी विधायक ने ही यह कहा कि, यह कांग्रेस छोड़ो और बीजेपी को जोड़ो अभियान है।

यह भी पढ़ें- ‘जीसस ही असली भगवान’ ,विवादित पादरी ने राहुल गांधी को पढ़ाया पाठ,तो मचा बवाल

खबर है कि, आज शाम सीएम प्रमोद सावंत और गोवा बीजेपी के अध्यक्ष सदानंद तनावड़े आठों विधायकों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर सकेत हैं। 11 में से 8 विधायकों के जाने के बाद गोवा कांग्रेस के पास अब सिर्फ 3 विधायक ही बचे हैं। बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेस के कुछ विधायकों को मंत्री बनाया जाने की भी बात कही जा रही है। हालांकि, इसपर अभी अधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।