Hindi News

indianarrative

आपदा में हिमाचल प्रदेश की खुलकर मदद कर रहा केंद्र: Anurag Thakur

केंद्रीय मंत्री और हिमाचल (Himachal Pradesh) के हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर

प्राकृतिक आपदा का संकट झेल रहे हिमाचल (Himachal Pradesh) में व्यवस्थाएं तहस-नहस हो चुकी हैं। आने वाले दिनों में भी राज्य में मौसम के हालात सुधरने की उम्मीद नहीं नजर आ रही। राज्य में भारी बारिश और लैंडस्लाइड के कारण 70 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। ऐसे समय में खबर आई है कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के लिए कई सौगातें दी हैं।

अनुराग ठाकुर ने किया दौरा

केंद्रीय मंत्री और हिमाचल (Himachal Pradesh) के हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने आज राज्य के आपदा प्रभावित जिलों का दौरा किया। उन्होंने बताया कि वह आपदा में घिरी जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। अनुराग ठाकुर ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से राज्य सरकार को लगातार सहायता दी जा रही है।

अब तक कितनी मदद मिली?

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल को 662 करोड़ रुपए की राहत राशि दी गई है। इसके अलावा पीएम मोदी ने राज्य के लिए अतिरिक्त 200 करोड़ रुपए की राहत राशि देने की मंजूरी दी है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत राज्य को 2,700 करोड़ रुपए आवंटित किए जाएंगे। अनुराग ठाकुर ने बताया कि गरीबों को पक्के मकान और घरों की मरम्मत के लिए भी रुपए दिए जाएंगे।

कितना नुकसान

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि राज्य में बारिश की वजह से पुल, सड़क, हाईवे, घर, मंदिर सभी का भारी नुकसान हुआ है। राज्य में जन-जीवन अस्त-व्यस्त हुआ है। अधिकारियों को तेजी से कार्य करने के आदेश दिए गए हैं। बहुत से लोगों को उनके घरों से सुरक्षित निकालकर दूसरे स्थानों पर पहुंचाया गया है।

यह भी पढ़ें: ड्राइवर का बेटा बचपन में दूध और अखबार बेचने वाला Himachal Pradesh का मुख्यमंत्री कैसे बना?