Hindi News

indianarrative

Agniveer scheme2022: 10वीं पास बेटी-वीरांगनाओं के लिए इंडियन नेवी ने अग्निवीर स्कीम में निकाली भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Indian Navy-Agniveer scheme2022

अग्निपथ योजना के तहत तीनों सेना में भर्ती होगी और साथ ही लड़कियों की भर्ती भी इसी योजना के तहत की जाएगी। इंजीनियर मैकेनिक, कम्यूनिकेशन डिपार्टमेंट, मेडिकल असिस्टेंट और नाविक जैसी कई पोस्ट से भारतीय नेवी में लड़कियों की एंट्री होगी। बता दें कि महिला अग्निवीरों के लिए 20प्रतिशत सीटे नेवी में आरक्षित की गई हैं। महिलाओं को नेवी भर्ती होने के बाद विभन्न-विभिन्न ब्रांचेस में भेजा जाएगा। हालांकि, भारतीय नेवी में लड़कियों के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया की जानकारी बता दी गई है।

योग्यता क्या होनी चाहिए

इंडियन नेवी में महिलाओं के लिए भर्ती करने की उम्र 17साल की बताई गई है। इसके लिए आवेदन सिर्फ अविवाहित महिलाएं ही कर सकती हैं और महिलाओं को 10वीं पास होना जरूरी है। वहीं, हाइट-152सेंटीमीटर यानी 4फीट 11इंच होनी चाहिए। हालांकि, भारतीय नेवी में हाइट को लेकर कुछ छूट दी गई है, जिसके बारे में नेवी की आधिकारिक वेबसाइट पर बताया गया है। इससे पहले पुरुष अग्निवीरों की उम्र में भी छूट दी गई थी, उनके लिए एज लिमिट 23साल कर दी गई है, जबकि अगले साल से यह 21साल ही हो जाएगी।

कैसे होगा भारतीय नेवी में चयन

बता दें कि इंडियन नेवी में भर्ती के लिए लिखित परीक्षा होगी, जबकि सवाल ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे। इस परीक्षा में साइंस, मैथ और जीके के सवाल पूछे जाएंगे। इसके लिए 30मिनट का समय दिया जाएगा। इंडियन नेवी की रिक्रूटमेंट वेबसाइट पर इस परीक्षा का सिलेबस और सैंपल पेपर दिया गया है। 8मिनट में 1.6किलोमीटर दौड़ फिजिकल में लड़कियों को लगानी होगी और 15उठक-बैठक, 10सिटअप करने होंगे।

सैलरी कितनी मिलेगी

वहीं, सैलरी कितनी होगी इसकी जानकारी भी पहले बता दी गई है। पहले साल हर महीने 30 हजार रुपये होगी, जबकि दूसरे साल हर महीने और तीसरे साल हर महीने क्रमश: 40 हजार और 36 हजार 500 मिलेगी। वहीं, चौथे साल हर महिने 40 हजार रुपये दिए जाएंगे। हालांकि, अग्निवीर लड़कियों को परमानेंट नौकरी करने के लिए अप्लाई करने का मौका भी मिलेगा। लड़कियों की हर बैच से 25 प्रतिशत को परमानेंट नौकरी दी जाएगी और उनकी सैलरी का 30% हर महीने कॉर्पस फंड में जाएगा। सरकार भी इसमें 30% हिस्सा देगी, जिससे 4 साल बाद आपको 10.04 लाख और एप्लीकेबल इंटरेस्ट का सेवा निधि पैकेज दिया जाएगा। इस पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।